अध्यापकों के लिए भी कलस्टर स्तर पर किया जा रहा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन
कोविड-19 की बजह से शिक्षा संस्थानों के बंद होने पर भी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निरन्तर शिक्षा प्रदान करने के हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। यह बात बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कही उन्होंने बताया कि अध्यापकों के लिए भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया जाता है ताकि अध्यापक नई तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सके। वह सोमवार को शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रही योजनाओं तथा क्रिया कलापों हेतु गठित जिला स्तरीय निगरानी कमेटी की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि उन्होंने बताया कि इस वर्ष खण्ड स्तर पर 1112 प्राथमिक एवं 1060 अप्पर प्राईमरी अध्यापकों के लिए निष्ठा अध्यापक प्रशिक्षक आयोजित किए गए।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता बठाने के लिए अध्यापकों द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के लिए प्रेरणा कलास तथा अप्पर प्राईमरी कलाओं के लिए प्रयास प्लस कार्यक्रम का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी को सुनिश्चित बनाने के लिए ई-सम्वाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जिला खण्ड व कलस्टर स्तर पर हर माह की एक से 5 तारीख के बीच समीक्षा बैठकों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि विभाग की निगरानी समिति द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2019-20 को दौरान जिला की विभिन्न पाठशालाओं में 850 सरप्रार्रण तथा 498 नियमित निरीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि मार्च, 2020 से 23 मार्च तक पांच खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने खण्ड में 28 स्कूलों का निरीक्षण किया।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी स्कूल के पास अपने नाम स्कूल की जमीन नहीं है तो वह इस मामले को सम्बन्धित एस.डी.एम., तहसीलदार से उठाए। उन्होंने बताया कि जिन पाठशालाआं में आपदा प्रबन्धन किए अभी उपलब्ध नहीं है वहीं शीघ्र ही यह कीट उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कुल 5928 विद्यार्थियों को विभिन्न बजीफा, योजनाओं के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र में 6 से 12वीं कक्षा के 5672 प्राथमिक पाठशालाओं के 17588 तथा अप्पर प्रार्रमरी पाठशालाओं के 12889 विद्यार्थियों को निःशुल्क कि किताबें वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा आनलाईन क्विज कम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिनमें बिलासपुर जिला से सबसे अधिक 8151 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से आहवान किया कि वे पाठशालाओं में किए जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाए तथा उनमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखे।
बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा महेन्द्र सिंह धीमान सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
