विधायक जीत राम कटवाल ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान
विधायक जीत राम कटवाल ने ग्राम पंचायत बड़गांव गल्लू के गांव बड़गांव बार्ड 5, दमेडा वार्ड 3, पंचायत घर बड़गांव में लोगों की समस्याओं को सुना अधिकांश समस्याओं को मौके पर हल किया गया। उन्होंने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता में सड़क, बिजली और पानी को प्राथमिकता के अधार पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बिजली की कम वोल्टेज की समस्या हल करने के लिए लगभग 6 करोड़ 25 लाख रुपये से 33 के वी का सबस्टेशन कोटधार की ग्राम पंचायत कोसरिया के गांव कुट बंगड में लगाया जाएगा। कोटधार क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को हल करने के लिए विभिन्न स्थानों पर 15 नये बिजली के ट्रांसफार्मर लगाए गए। इस कार्य पर एक करोड़ 35 लाख 54 हजार रुपये खर्च किए गए। पुराने 6 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई ताकि कम वोल्टेज की समस्या का हल हो सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 6 बिजली के ट्रांसफॉर्मर शीघ्र ही लगाये जायेंगे और पुराने ट्रांफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
इस वर्ष कोटधार क्षेत्र में लकड़ी के सभी खम्बों को बदला जाएगा तथा हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना तथा उज्वला योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 7354 मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये जा चुके है।
हिमाचल प्रदेश ऐसा पहला राज्य होगा जिसमे हर घर मे गैस कनेक्शन होगा। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रत्येक किसान को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष दिए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि कोटधार क्षेत्र में लगभग 55 करोड़ रुपये विभिन्न पेयजल योजनाओ पर खर्च किये जा रहे है। बड़गांव में पेयजल समस्या को हल करने के लिए जय श्री देवी में नया पेयजल भण्डारण बनाने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहिंद्र सिंह चन्देल, सहायक विकास आयुक्त एव खण्ड विकास अधिकारी धर्मपाल, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, एस डी ओ विद्युत राजेश खरयाल, एस डी ओ लोक निर्माण विभाग सचिन नड्डा, एस डी ओ जल शक्ति विभाग रत्न देव, ग्राम पंचायत प्रधान कमला देवी, इंस्पेक्टर फूड एंड सिविल सप्लाई अमित, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर प्रतिभा उपस्थित थे।
