क्वारंटाइन सेंटरों में सेवाएं देने वाले अध्यापकों को किया गया सीसीओ टीम द्वारा सम्मानित
तहसील रामशहर में बनाए गए क्वारंटाइन सैंटरो में लगातार कई महीनों से सभी अध्यापक अपनी ड्यूटी दे रहे है ऐसे में उन्हें कोरोना योद्धाओं में सम्मानित किया गया। रामशहर स्कूलों में लगातार खाना बनाने में व क्वारंटाइन किए हुए लोगों को खाना खिलाना वह उचित व्यवस्था उनकी देखरेख इन्हीं की निगरानी में चली हुई थी जिसको देखते हुए करप्शन कंट्रोल आर्गेनाईजेशन लगातार रामशहर तहसील में कोरोना व योद्धाओं को सम्मानित करने में जुटी हुई है। करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन टीम हिमाचल प्रदेश के प्रधान चमन लाल राणा व प्रदेश करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन नानक भारद्वाज व उनकी टीम लगातार कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने में जुटी हुई है। ऐसे में कुछ और भी अध्यापक है जिन्हें यह टीम जल्द ही सम्मानित करेगी।
