गाड़ी से तेल व अन्य सामान बेचने का आरोपी ट्रक चालक हुआ गिरफ्तार
पुलिस थाना दाड़लाघाट के अंतर्गत एक ट्रक चालक को गाड़ी से तेल व अन्य सामान बेचने के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने रोपड़ (पंजाब) से दबोचने में कामयाबी हासिल कर ही ली। गत दिनों पूर्व दाड़लाघाट में इंदु शर्मा पत्नी राम कृष्ण ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि ट्रक नंबर एचपी-11-सी-6220 में करनैल सिंह सुपुत्र शिव राम निवासी डाबर मसैवाल जिला रोपड़ को गाड़ी में बतौर चालक नियुक्त किया था। उक्त चालक को गाड़ी की तेल की टांकी फूल करके दी थी तथा गाड़ी के तमाम दस्तावेज व टुलज इत्यादि भी उक्त चालक के सपूर्द कर दिए थे। 15 जून 2020 को भी इस गाड़ी में 75 लीटर डीजल डलवाकर इसकी टॉकी फूल करवाई थी। जब गाड़ी चैक की तो उसकी तेल की टॉकी खाली है जिसमें 360 लीटर तेल था। करनैल सिंह दूसरे ड्राईवर जो इसकी गाड़ी एचपी-62-सी-6220 को चलाता है को जाते-2 कह गया कि मैनें तेल व स्टेपनी बेच दिया। ट्रक मालिक की शिकायत पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जिस पर दाड़ला पुलिस की टीम में मुख्य आरक्षी ब्रजमोहन व वीरेंद्र, आरक्षी रूप लाल व राकेश ने दर्ज कराए पते पर पहुँचकर अथक प्रयासों के बाद उक्त आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से रिकवरी भी कर ली गई है। पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर दाड़लाघाट लाकर आज अर्की न्यायालय में पेश किया व आरोपी से कड़ी पूछताछ जारी है।
