प्रधानमंत्री की देश के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है राफेल विमानों का आगमन : पंडित सत्यदेव शर्मा
सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा एवं प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार निर्मला राजपूत ने कहा कि भारत को शक्तिशाली एवं सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए राफेल विमानों के आने से और मजबूती मिलेगी। विमानों का आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति कटिबद्धता को दर्शाता है जिसके लिए संपूर्ण राष्ट्र उनका आभार व्यक्त करता है। इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा एवं निर्मला राजपूत ने कहा कि इन विमानों के आने से भारतीय वायु सेना को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भारत की सामरिक और सैन्य शक्ति में आवश्यकता अनुसार बहुत बड़ी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल लड़ाकू विमान दुनिया के सबसे बेहतरीन है। वह हमारी एयरबेस पर लैंड किए हैं उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश हमारे देश पर बुरी नजर रखकर जो मंसूबा पाले हुए हैं। उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैन्य शक्ति को बढ़ाना आवश्यक था। इस दिशा में रफेल लड़ाकू विमान अत्यंत प्रभावशाली साबित होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाए जाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे थे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र पोखरण में परमाणु विस्फोट करके बनाया था।
लाडली फाउंडेशन जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बेस्ट ममता ने कहा कि यह 36 हजार फीट से लेकर 50 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम है। यह 3700 किमी इसकी रफ़्तार 1920 किमी प्रति घंटे (Rafale speed) है। यह 1312 फीट के बेहद छोटे रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है। यह 15,590 गैलन ईंधन ले जाने की क्षमता रखता है। राफेल, हवा से हवा में मारक मिसाइलें ले जाने में सक्षम है।
