वन विभाग, ग्राम पंचायत दावटी व महिला मंडल के सहयोग से किया गया पौधरोपण
वन महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत दावटी के गांव फांजी के जंगल में वन विभाग, ग्राम पंचायत दावटी व महिला मंडल के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा रहे।
इस मौके पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि पौधरोपण बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि ये हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि जब तक ये पौधे बड़े होकर वृक्ष न बन जाएं तब तक सभी इनकी पूरी देखभाल की जिम्मेवारी ले क्योंकि ये हमारे पर्यावरण को तो शुद्ध करेंगे ही साथ ही गांव की शोभा भी बढ़ती है। इस दौरान सभी ने मिलकर दाडू, जामुन, आंवला, नीम और बेहड़ा के लगभग 100 पौधे लगाए।
इस अवसर पर पंचायत दावटी की प्रधान रीता देवी,ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, बीडीसी के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, बीडीसी सदस्य हीरा पाल चन्देल, वरिष्ठ नेता बीजेपी जीत राम ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री सुनीला शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य जय देई, बीजेपी के कर्मचारी प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष मनसा राम ठाकुर, भाजपा नेता धर्म पाल धर्मा, बीओ किशोरी भारद्वाज, वन रक्षक खुशबू, अंजना, महिला मण्डल फांजी की समस्त सदस्य व पंचायत के लोग मौजूद रहे।
