भाजयुमो सुजानपुर मंडल ने किया पौधरोपण सप्ताह का समापन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सुजानपुर मंडल द्वारा 26 जुलाई 2020 से शुरू हुआ पौधारोपण 31 जुलाई 2020 को समाप्त हो गया। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के निर्देशानुसार भाजयुमो सुजानपुर द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुजानपुर मंडल अध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर व भाजमुयो हमीरपुर जिला अध्यक्ष अजय रिंटू, मंडल के गांव भडमेली, पटलांदर, ऊहल, गुबारडू.तथा दूसरी पंचायतों में अलग-अलग दिन पौधारोपण के कार्यक्रम रखे गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री सुजानपुर मंडल पवन शर्मा,व अनिल शामा, सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, भाजयुमो सुजानपुर अध्यक्ष कपिल शामा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सुजानपुर भाजयुमो महामंत्री अश्वनी रांगड़ा व अभिषेक ठाकुर, भाजमुयो उपाध्यक्ष अरुण ठाकुर, संजीव लकी, दलजीत, भाजमुयो सचिव शुभम, भाजमुयो मीडिया प्रभारी सुजानपुर हिमांशु शर्मा व सभी प्रकोष्ठठो के अध्यक्ष जिला परिषद और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशेष रूप से शामिल रहे। इस पौधारोपण के दौरान लगभग 1000 पौधे लगाए गए। पौधारोपण युवाओं ने ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा पौधारोपण की इस मुहिम को सफल बनाया। इस मुहिम को सफल बनाने में हर वर्ग ने एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शर्मा की जरूरत ने यह भी कहा कि पौधारोपण का मतलब सिर्फ पौधों को लगाकर छोड़ना नहीं है अपितु उन्हें हम लोगों को सही तरीके से देखना भी है।