हिम साहित्यकार सभा ने दी राजेंद्र गर्ग को बधार्ई
छह दशक बाद घुमारवीं विस क्षेत्र को राजेंद्र गर्ग के रूप में मंत्री पद मिलने पर हिम साहित्यकार सभा ने उन्हें बधार्ई दी है। बिलासपुर से जारी विज्ञप्ति में सभा के प्रदेश अध्यक्ष रतन चंद निर्झर और प्रदेश महासचिव अरूण डोगरा रीतू ने इसे घुमारवीं क्षेत्र के साथ-साथ बिलासपुर के लिए भी गौरव की बात बताया है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले वर्ष 1967 से 2020 तक घुमारवीं विस क्षेत्र के किसी भी विधायक को मंत्री पद प्राप्त नहीं हुआ। लेकिन साल 1982 से आरएसएस से शुरुआत करने वाले घुमारवीं के वर्तमान विधायक राजेंद्र गर्ग को घुमारवीं विस क्षेत्र से पहला मंत्री पद पाने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र गर्ग पत्रकारिता और साहित्य में भी रूचि रखते हैं इस कारण हिमाचल में पत्रकारों और साहित्यकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक बेहतर नुमांएदा मिल गया है। सभा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
