पवन कुमार ठाकुर का नया भजन 'मैया शेरा वालीये' रिलीज
ग्राम पंचायत मांगल के गांव हवाणी कोल के निवासी धार्मिक भजन गायक पवन कुमार ठाकुर के रिकाॅर्ड किए गए धार्मिक भजन मैया शेरा वालीये का सोमवार को रिलीज़ किया गया। एसडीपीओ कार्यालय दाड़लाघाट में डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इस वीडियो को रिलीज किया। संगीत व छायाकार प्रिंस शर्मा की प्रस्तुत उक्त वीडियो में पवन कुमार ठाकुर की मधुर आवाज में संगीत की माला में पिरोया है। इस वीडियो शूट में हरीश शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई है। पवन ठाकुर ने भजन मैया शेरावालीये को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर भाव विभोर किया।
पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि संगीत की दुनिया में नाम कमाना उनका बचपन से सपना रहा है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पवन कुमार ठाकुर द्वारा हिमाचल के साथ साथ जिला व स्थानीय क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। भविष्य में गीतों को लेकर योजना बन रही है। वही जन्माष्ठमी से एक दिन पहले 11 अगस्त को कृष्ण भजन लांच होगा। उन्होंने बताया कि मैया शेरा वालीये उनका पहला नया भजन आज रिलीज कर दिया गया है। इस भजन को यु ट्यूब पर प्रिंस म्यूजिक स्टूडियो व पवन ठाकुर 5853 के माध्यम से देखा जा सकता है।
इस मौके पर डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने गायक कलाकार पवन कुमार ठाकुर को बधाई दी और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर, मांगल पंचायत के प्रधान दीप चंद शर्मा, पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, मनीष कुमार ठाकुर मौजूद रहे।
