कॉन्ट्रेक्ट वाले दिन से पीटीए, पैरा व पैट टीचर की नियुक्तियां लागू करे सरकार : हीरा पाल सिंह
पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ठाकुर हीरा पाल सिंह ने कहा है कि पीटीए, पैरा व पैट टीचर की नियुक्तियां उस दिन से लागू किया जाए जिस दिन से उन्हें कॉन्ट्रेक्ट में लिया है। उन्होंने कहा लेकिन प्रदेश सरकार ने इन नियुक्तियों को अधिसूचना जारी करने वाली डेट से कन्फर्म किया है जो कि तर्कसंगत नही है। इन अध्यापको को सर्वोच्च न्यालय से जो राहत मिलने के बाद ही सरकार ने इनको कन्फर्म करने का निर्णय लिया है जो कि सरकार ने वित्त मन्त्रालय से अपरूवल मिलने के बाद ये सब कुछ सम्भव हुआ है।
ठाकुर ने कहा कि उन्हें राज्य सरकार की मंशा पर शक है क्योंकि अगर ये बेक डेट से कन्फर्म करते तो करोड़ो रुपए का आर्थिक बोझ राज्य सरकार पर पड़ता इसीलिए सरकार ने अपने ऊपर जिम्मेदारी न लेकर संवेदनहीनता का परिचय देकर इन अध्यापको के साथ सौतेला व्यवहार करने की कोशिश की है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस निर्णय को पलटने की मांग की है और कहा है कि इस निर्णयों को पूर्व निर्धारित डेट के अनुसार ही इनको नियुक्तियां दी जाएं ताकि वर्षों से सरकार को सस्ते दामो पर अपनी सेवाएं दे रहे अध्यापको के साथ न्याय हो सके।
