शिव ताण्डव गुफा विकास समिति ने 151 मोमबतियां व 151 दिये जलाकर जाहिर की खुशी
प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के भूमि पूजन व भव्य मन्दिर के शिलान्यास के उपलक्ष्य पर गुफा समिति सदस्यों ने 151 मोमबतियां व 151 दिये जलाकर अपनी खुशी व प्रभु श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की सभी ने मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया व एक दूसरे को बधाइयां दी।
इस शुभ अवसर पर गुफा विकास समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर, चमन लाल मल्होत्रा, देसराज झाँझी, हरिसिंह पाल, जयपाल मनु भारद्वाज, ओमप्रकाश, रितेश जोशी, दिनेश ठाकुर आदि उपस्थित हुए। रामरतन तनवर ने बताया कि 500 वर्ष की तपस्या का फल देश के राम भक्तों को मिला है जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वीकार करना चाहिए। सभी भारतीय इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा याद रखेंगे। इसी उपलक्ष्य पर आज गुफा समिति के सभी सदस्यों ने इकठ्ठे होकर गुफा को मोमबत्तियों व दियों से शुशोभित कर श्री राम का गुणगान किया व मिठाई बांटी।
