कुनिहार :- पेंशनर्ज वेलफेयर उप इकाई की मासिक सभा का किया आयोजन | Kunihar solan News
एचपीएसबील पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार उप इकाई की मासिक बैठक सभा के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक मे इकाई अध्यक्ष रतन तनवर ने सदस्यों को इकाई तथा प्रदेशिक स्तर पर सभा की गतिविधियों के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने बोर्ड प्रबन्धको से 1 जनवरी 2016 से दिया जाने वाला संशोधित वेतनमान व पेंशन स्केल अतिशीघ्र जारी करने का आग्रह किया क्योंकि प्रदेश सरकार इसे पहले ही जारी कर चुकी है। बैठक में सदस्यों ने पेंशनरों को भी विद्युत भत्ता और एल टी सी देने मांग की। इसके साथ ही प्रबंधक वर्ग से फील्ड स्टाफ जल्द भरने का आग्रह किया क्योंकि उनके बगैर लोगो की समस्याओं का समय पर निराकरण नही हो रहा है जिसकी वजह से बोर्ड की जनता में बदनामी हो रही है।
Kunihar solan News
