रोवर्स-रेंजर्स ने हिमगिरी कल्याण आश्रम में बच्चों के साथ मनाया 73 वां गणतंत्र दिवस व रक्षाबंधन

राजकीय महाविद्यालय सोलन की रोवर रेंजर इकाई तथा मॉन्टेनीयर रोवर्स ओपन क्रू सोलन ने संयुक्त रूप से हिमगिरी कल्याण आश्रम शिल्ली, सोलन में स्वतंत्रता दिवस तथा राखी का पावन दिन बच्चों के साथ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई, जिसमें की ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्यतिथि, सिविल कोर्ट की जज मैडम माधवी द्वारा किया गया।
इसके बाद बच्चों को रेंजर्स द्वारा राखी पहनकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया तथा बच्चों में मिष्ठान वितरित किये गए।
इस कार्यक्रम में मुख्यतिथि द्वारा बच्चों को भारत की स्वतंत्रता के इतिहास के बारे में संक्षिप्त में जानकारी दी गयी साथ ही साथ भारत के कानून के नियम तथा नियम प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत मे आश्रम की ओर से सभी रोवर्स रेंजर्स के लिए नाश्ता दिया गया, जो कि वहां के बच्चों द्वारा बनाया गया था। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला इस कार्यक्रम में ओपन क्रू के रोवर्स लीडर राहुल शर्मा, सहायक रोवर लीडर रोहित चौधरी, वरिष्ठ रोवर्स रोहित चंदेल, धर्मेद्र चौहान, सचिन ठाकुर, ओपन यूनिट के रोवर्स तथा सोलन महाविद्यालय के कुल 22 रोवर्स -रेंजर्स उपस्थित रहे।