कुल्लू : एबीवीपी की 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त
आलोक। कुल्लू
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा आज प्रदेश स्तरीय आहवान (स्टेट कॉल) पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया गया। विद्यार्थी परिषद ईकाई उपाध्यक्ष सौरव नेगी ने कहा कि एबीवीपी काफी लंबे समय से लेकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। उसी कड़ी में आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया, जिसमें मुख्य तौर से राष्ट्रीय मंत्री जीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रताओं को जूस पिलाकर भुख हड़ताल को समाप्त किया। इसमें सौरव नेगी ने कहा की अगर समय रहते विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो उसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनावों में भी भुक्तना पड़ सकता है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरव नेगी, इकाई उपाध्यक्ष ईशान, अनूप, रोबिन, अनिकेत, आयुष, सिमरन, वैष्णवी, कुमकुम व संजना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एबीवीपी मांग करती है की छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए। यूजीपीजी के परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़किया जाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए। महाविद्यालयों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए। सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में गर्ल्स कॉमन रूम सुविधा प्रदान की जाए।