जवाली : काव्य वर्षा की एक और लघु फिल्म 'गुड बाय पापा' हुई रिलीज
राजेश कतनौरिय। जवाली
जवाली विधानसभा कि काव्य वर्षा द्वारा लिखी लघु फिल्में, कविताएं देश व प्रदेश के लोगों को काफी पसंद आ रही है। वहीं, 'द पिल्लो' लगभग एक वर्ष से लगातार अलग-अलग फिल्म महोत्सव में दिखाई जा रही है। एक बार फिर एक बड़े फिल्म महोत्सव में इस फिल्म 31 मार्च को दिखाया जाएगा, जो कि बैंगलोर व कर्नाटक में आयोजित होगा। वन अर्थ अवार्ड्स 2022 फिल्म महोत्सव में यह हिमाचल से एक अकेली फिल्म है, जो वहां पर दिखाई जाएगी। इससे पहले 'द पिल्लो' 7 फिल्म महोत्सव में दिखाई जा चुकी है और 2 अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है। काव्य वर्षा की एक और लघु फिल्म 'गुड बाय पापा' आज 28 मार्च शाम 4 बजे रिलीज हुई। काव्य वर्षा ने पत्रकारों को बताया कि 'समाज' और 'द पिल्लो' की तरह यह फ़िल्म भी उनके दिल के बहुत करीब है और सभी को बहुत पसंद आएगी।