शिमला : भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते कर रही कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व वर्तमान में रोहडू विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने आज अपने 5 दिवसीय रोहड़ू दोहरे के तहत ग्राम पंचायत ब्रासली के बलसा का दौरा किया। स्थानीय ग्रामवासियों, महिला मंडल की महिलाओं व मंदिर कमेटी ने विधायक का ढ़ोल-नागाड़ो व फूल की मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने यहां पर जनसमस्याओं को सुना व हर प्रकार की संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आए दिन भाजपा की जयराम सरकार रोहडू से कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले राजनीतिक द्वेष के चलते कर रही है। हाल में मंत्री के हाल में ही दौरे के बाद नगर परिषद रोहडू से कार्यकारी अधिकारी का तबादला किया गया है, जो कि पूर्ण रूप से राजनीतिक बदले की भावना से किया गया है, अनेक विभागों में कर्मचारियों और अधिकारियों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं, उनको भरना दूर उल्टे आए दिन धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक के साथ मोतमीन मंदिर कमेटी बलसा शिव सिंह ठाकुर, मोतमीन शलोनू देवता, कलम सिंह ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ब्रासली सोनिका लता, पंचायत समिति सदस्य गंगा सरणी, उपप्रधान ग्राम पंचायत करालश राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गीता नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किरण दत्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय ठाकुर, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी महासचिव दलीप ठाकुर, यशपाल राठौर, उपाध्यक्ष कांग्रेस मंडल रोहडू भगत सिंह ठाकुर, महासचिव कांग्रेस मंडल रोहडू ललित ठाकुर, सचिव कांग्रेस मंडल रोहडू हरी ठाकुर, मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य, समस्त पंचायत के महिला मंडल की प्रधान व समस्त पंचायत के लाेग मौजूद थे।
