मुख्यमंत्री ने फतेहपुर को दी 203 करोड़ की 15 विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात
( words)
** मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम पहुंचे
** अंबेडकर भवन पहुंचकर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। उन्होंने आज फतेहपुर के क्षेत्रवासियों को 203 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात दी है।
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वजीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम पहुंचे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से अंबेडकर भवन पहुंचे, जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इसके उपरांत रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।