देहरा: सुक्का बाग में दो वाहन के बीच में हुई टक्कर, मामला दर्ज
( words)
विनायक ठाकुर। देहरा
पुलिस थाना हरिपुर के तहत सुक्का बाग पानी की टंकी के पास गाड़ी (HP-37D-8081) के चालक राजीव कुमार निवासी सिद्दपुर तहसील धर्मशाला ने अपनी उपरोक्त गाड़ी को तेजरफ्तारी व लापरवाही से चलाकर गाड़ी (HP-40D-2805) को टक्कर मार दी, जिस कारण गाड़ी चालक विक्रम सिंह निवासी गांव बाग (वाड़ी) डाकघर बणे दी हट्टी तहसील व जिला कांगड़ा (हि.प्र.) घायल हो गया। इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 279,337 भादंसं में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने की है।
