शिमला : प्रदेश भर से कंप्यूटर अध्यापकाें ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में प्रदेश भर से कंप्यूटर अध्यापक मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए 15 मार्च को 1 बजे मुख्यमंत्री गेट 2 पर हजारों अध्यापक उपस्थित होंगे। साथ में प्रदेश के जेबीटी परीक्षण प्राप्त अध्यापक भी मुख्यमंत्री का हमीरपुर बोर्ड का रिजल्ट घोषित करने पर आभार व्यक्त करने हेतु हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की अध्यक्षता में मिलेंगे। यह जानकारी प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने जारी बयान में दी। डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट में प्रदेश के कर्मचारियों को लाभ दिए हैं, उसके लिए प्रदेश का हर वर्ग मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं।