वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच का आयोजन
दाड़लाघाट। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के तत्वाधान में अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट में आने वाले वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच का आयोजन किया गया।
इस दौरान सड़क सुरक्षा समन्वयक अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने कहा कि ट्रक चालकों के नेत्र जांच की महती आवश्यकता है जिससे वे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से दुसरो और स्वयं को होने वाली हानि से बच सकें। सड़क सुरक्षा समन्वयक अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड पंकज राणा ने सड़क सुरक्षा के महत्व को परिभाषित करते हुए सन्देश दिया की अम्बुजा सीमेंट कंपनी सड़क और कार्यस्थल सुरक्षा के लिए तत्पर है और समय समय पर कार्यशाला, गोष्ठी और प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी देती रहती है।
स्वास्थ्य कार्यक्रम समन्वयक अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन अजीत कुमार सिंह ने कहा की ट्रक और अन्य वाहन चालकों को समय समय पर अपनी आंखे जांच कराकर एक स्वस्थ जीवन शैली की शुरुवात करनी आवशयक है। इससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
