धर्मपुर: प्रिंस ठाकुर ने एम फार्मेसी में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया धर्मपुर उपमंडल का मान

** प्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित
धर्मपुर/डिंपल: धर्मपुर उपमंडल की सरी पंचायत के प्रिंस ठाकुर ने एम फार्मेसी में प्रदेश भर में प्रथम स्थान पाकर सरी पंचायत के साथ-साथ समूचे धर्मपुर उपमंडल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। सरी पंचायत के स्नोर गांव के नवनीत ठाकुर एवं सुषमा देवी के घर जन्मे प्रिंस ठाकुर ने प्रदेश भर में अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रिंस ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय माध्यमिक पाठशाला सरी, जमा दो राजकीय माध्यमिक पाठशाला लौंगानी फार्मेसी में डिप्लोमा राजकीय बहुतकनिकी महाविद्यालय रोहड़ू, फार्मेसी में स्नातक ज्वालामुखी व फार्मेसी में स्नातकोतर फार्मास्युटिकल एनालिसिस एवं क्वालिटी लोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी ज्वालामुखी जिला कांगड़ा से प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर पास की है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में आयोजित पांचवे दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सम्मानित की गया है, जिससे समूची सरी पंचायत के साथ पूरे धर्मपुर में खुशी है। प्रिंस ठाकुर को बधाइयां मिल रही है। धर्मपुर कांग्रेस के पूर्व महासचिव विकास राही और धर्मपुर कांग्रेस के पूर्व सचिव रमन भरमोरिया और पूर्व सचिव विकास राणा ने प्रिंस ठाकुर को उसकी कामयाबी पर बधाई दी है।