GSSS गुम्मर में धूमधाम से मनाया गया NSS स्थापना दिवस
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुम्मर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में NSS के उद्देश्यों, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर NSS स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता स्वच्छता ही सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश रैली के माध्यम से दिया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया l स्वयंसेवियों ने NSS के आदर्श वाक्य “Not Me But You” को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता भाटिया, उपप्रधानाचार्य अशोक कुमार, NSS कार्यक्रम अधिकारी शिव राम, महिला अधिकारी रीना देवी, श्रमीनाक्षी वर्मा, संदीप कौंडल सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्या ममता भाटिया ने NSS स्वयंसेवियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयंसेवियों को अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
NSS कार्यक्रम अधिकारी शिव राम ने स्वयंसेवियों को NSS के इतिहास, उद्देश्यों एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि NSS युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
विद्यालय के सभी अध्यापकों ने NSS स्वयंसेवियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी समाजहित की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया l
