हिमालयन आईटीआई लगबलियाना में 9 अगस्त 2024 को सजेगा रोजगार मेला
हिमालयन आईटीआई लगबलियाना में विश्व की प्रसिद्ध कंपनी एम एस गोदरेज & बॉयसी एमएफजी लिमिटेड मोहाली सीटीसी 14940 रुपए पर प्रतिमाह ओर, एम/एस मिंडा कराइकु लिमिटेड सीटीसी 16263 रुपए प्रतिमाह सैलेरी पर 600 से अधिक बेरोजगार युवाओं को 9 अगस्त 2024 को रोजगार देने आ रही है। इसमें अपेरिंग युवा भी भाग ले सकते हैं आईटीआई पास युवा भाग भी ले सकते हैं।
इसमें आईटीआई के प्रधानाचार्य आनंद कुमार का कहना है कि इसमें वे युवा भाग ले सकते हैं जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच में है ओर इसमें ट्रेड हैं - इलेक्ट्रिशियन , फिटर ,मोटर मैकेनिक व्हीकल,इलेक्ट्रॉनिक ,मशीनिस्ट ,ट्रेक्टर मैकेनिक ,वेल्डर ,पेंटर ,टर्नर डीजल मैकेनिक मैं आईटीआई पास हो भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी की तरफ से विशेष सुविधा के रूप में कैन्टीन ओर बस की सुविधा सब्सिडाईजड रेट पर दी जाएगी। प्रत्येक विद्यार्थी वांछित प्रमाण पत्र साथ लेकर सुबह 9 बजे से पहले हिमालयन आईंटीआईं के प्रांगण में पहुंचना सुनिश्चित करें।
