बादशाह कर रहे मनाली में 'चिल'
( words)
हिमाचल के बॉर्डर्स खुलते ही धीरे-धीरे पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। आम लोगों के साथ साथ अब बॉलीवुड की सितारे भी कुछ सुकून के पल ढूंढ़ने हिमाचल का रुख कर रहे है। कंगना रनौत जहां पहले से ही अपने घर में डेरा डाले हैं। वहीं, सन्नी देओल, डिंपल कपाड़िया के बाद अब मशहूर रैपर बादशाह भी मनाली पहुंचे हैं। वह आज कल मनाली के धरोहर गांव नग्गर में हैं।
उन्होंने मनाली पहुँचने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी। अपने पोस्ट में बादशाह रैप ‘तेरा भाई मनाली में कर रहा चिल’ गाते हुए नज़र आए। साथ ही उन्होंने व्यास नदी के किनारे कुछ फोटोज भी पोस्ट की।