दाड़लाघाट: 14 मार्च को होगा सैनिक परिवहन को-ऑपरेटिव सोसाइटी का जनरल हाउस
( words)
जिला सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन को-ऑपरेटिव सोसाइटी दाड़लाघाट के प्रधान रोशन लाल ने जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा के सभी पूर्व ट्रांसपोर्ट सैनिकों से आग्रह किया है कि सभा का जनरल हाउस में उपस्थिति दर्ज करवाए। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2021 रविवार को 10:00 बजे पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी सभा समिति के कार्यालय दाड़लाघाट अंबुजा में एडीकेएम ऑफिस के ऊपर वाली मंजिल में यह जनरल हाउस मीटिंग रखी गयी है। उन्होंने कहा कि जिनके नाम मेम्बरशिप रजिस्टर में दर्ज है, वे अपनी पहचान के लिए साथ में अपना आईडी कार्ड लाये जो सभा द्वारा जारी किए गए हैं।
