सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं जिससे वह जनता में जाए : ठाकुर हीरा पाल सिंह
पंचायत के और नगर निकायों में चुनाव के मध्यनजर राजनैतिक फायदा उठाने के चक्कर में और सरकार के पास जनता के मध्य जाने का कोई सटीक बहाना न होने की वजह से ही सरकार ने नई पंचायते और नगर निकाय बनाए। यह बात सह सयोंजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस ठाकुर हीरापाल सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस बार केवल हवाई घोषणाएं है कि हैं जिस कारण वह जनता के बीच नहीं जा सकती। ये जो पंचायतों का गठन अब किया है वो दो साल पहले भी तो हो सकता था। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी का जादू भी चलने वाला नहीं है। भाजपा को उसकी विफलताओं की जिम्मदारी तो उठानी ही पड़ेगी और जनता के कोपभाजन का शिकार होगी। पंचायत के चुनाव विधानसभा चुनावों से पहले सरकार का आईना होता है क्योंकि सरकार को अपनी असली स्थिति का अहसास इससे है होता है कि वो कितनी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि यही चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व की भी अग्नि परीक्षा है। कौन सी रणनीति सफल रहेगी और असली रणनीतिकार कितना सफल होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस की रणनीति में अहम रोल अदा करेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निजी तौर पर और संवैधानिक तौर पर जो आदेश करेंगे उस निर्णय को फलीभूत करने के लिए अगले तीन माह कांग्रेस और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन है। कांग्रेस समर्थित सुयोग्य विजय हासिल करने वाले उमीदवारों को जिताने के लिए एहम रोल अदा करेगा।