हिमाचल प्रेदश में बारिश और बर्फबारी के आसार, जाने मौसम का मिजाज़
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज़ बदलने बाला हैं, प्रदेश में 3 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 नवंबर और 5 नवंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। रविवार और सोमवार को प्रदेश में हल्की धूप के साथ प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में हल्की धुंध छा सकती है। लेकिन रात के समय मे तापमान में गिरावट आएगी। 4 नवंबर को लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जैसे कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। जबकि 5 नवंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी और ठंडी हवाएं पूरे प्रदेश में चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और ताबो व कुकुमसेरी में माइनस में चला गया है। कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 1.9 डिग्री और ताबो का माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
