शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय में हुई। जिसमें मंडी, सोलन और पालमपुर को नगर निगमों में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। इसमें छह नई नगर पंचायतों को बनाने का भी निर्णय लिया जिसमें सोलन जिले के कंडाघाट, ऊना जिले के अंब, कुल्लू जिले के आनी और निरमंड,शिमला जिले के चिरगांव और नेरवा शामिल है। इसने इन अर्बन लोकल बॉडीज (ULBs) के री-ऑर्गनाइजेशन के लिए भी अपनी मंजूरी दी है। इसमें जिला मंडी में नेर चौक और करसोग और कांगड़ा जिले में नगर पंचायत ज्वाली भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल ने इन शहरी स्थानीय निकायों के नए शामिल क्षेत्रों में भूमि और भवनों को तीन साल की अवधि के लिए सामान्य कर के भुगतान से छूट देने और वजीब-उल-उरज़ में प्रदान किए गए प्रथा गत अधिकारों को बनाए रखने का निर्णय भी लिया है। इसमें यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य में ULB (नवगठित नगर पंचायतों सहित) और मंडी, सोलन और पालमपुर के नए बनाए गए नगर निगमों का चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श के बाद जनवरी, 2021 में किया जाएगा। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव भी जनवरी 2021 में सभी यूएलबी के साथ किए जाएंगे, दोहराए जाने वाले चुनाव और संबंधित व्यय से बचने के लिए। 2022 में शिमला नगर निगम के लिए चुनाव का आयोजन किया जाएगा। मंत्रिमंडल ने इस साल 8 नवंबर से जनमंच कार्यक्रम को बहाल करने का फैसला किया गया, ताकि उनके घरों के पास जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण हो सके। इसी के साथ मंत्रिमंडल ने 2 नवंबर, 2020 से राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक नियमित कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य के कॉलेज गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एसओपी / दिशानिर्देशों का पालन करके कक्षाएं फिर से शुरू कर सकेंगे। मंत्रिमंडल ने कांस्टेबलों के 1334 रिक्त पदों को भरने के लिए अपनी मंजूरी दी है। जिसमें 976 पुरुष और 267 महिलाएं शामिल हैं और सीधी भर्ती के माध्यम से 91 ड्राइवर शामिल हैं। मंत्रिमंडल ने 1 अप्रैल, 2020 से शिक्षा विभाग में आउटसोर्स आधार पर लगे आईटी शिक्षकों के मानदेय को 10 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे 1345 आईटी शिक्षकों को लाभ होगा। इसमें शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्राथमिक और उच्च शिक्षा विभागों में विभिन्न श्रेणियों के पहले से ही कार्यरत एसएमसी शिक्षकों की सेवाओं में विस्तार प्रदान करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है साथ ही अंतिम सत्र के परिणाम के लिए उनके शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए उन्हें पारिश्रमिक भी वितरित किया जा सकता है। कैबिनेट ने अग्रणी फायरमैन के 32 पदों को भरने के लिए अपनी सहमति दी, कांगड़ा जिले के संसारपुर टेरेस में किन्नौर जिले के संसारपुर टेरेस और कुल्लू जिले के पतलीकुहल में ड्राइवर के 12 पद भरे। इसमें नियमित आधार पर राज्य के 22 अधीनस्थ न्यायालयों में प्रतिलिपि के 22 पदों को बनाने और भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने अपनी सुचारू कार्यप्रणाली के लिए राज्य खाद्य आयोग में विभिन्न श्रेणियों के 9 पदों को भरने के लिए अपनी अनुमति दी। मंत्रिमंडल में कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए यूजी दिशानिर्देशों के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए प्रथम और द्वितीय वर्ष के यूजी पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्रों को प्रमोट करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कांगड़ा जिले के सरकारी कॉलेज टाकीपुर का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी गवर्नमेंट कॉलेज, टाकीपुर कर दिया। कैबिनेट ने कांगड़ा जिले में हेल्थ सब सेंटर टोडा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को भरने के लिए अपनी मंजूरी दी। इसने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेल में सहायक प्रोफेसर के एक पद को बनाने और भरने के लिए अपनी सहमति भी दी। मंत्रिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के लिए मेसर्स कालाअंब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी को 19-13 बीघा जमीन विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में 95 रुपये प्रति वर्ग मीटर के पट्टे पर प्रति वर्ष प्रदान करने का निर्णय लिया। इसने मेसर्स काला अंब डिस्टिलरी एंड ब्रेवरी प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में सोलन जिले के तहसील नालागढ़ के ग्राम भंगला में डिस्टिलरी स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) की वैधता अवधि में विस्तार के लिए अपनी मंजूरी दे दी।
राम नाटक समिति मलोखर में रामलीला के समापन समारोह में अध्यक्ष मांगल पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस अर्की चौहान कृष्णा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान समिति ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। राम नाटक के पूर्व प्रधान हरिराम और वर्तमान प्रधान सुमन गौतम ने टोपी और स्मृति चिन्ह देकर चौहान कृष्णा को सम्मानित किया जबकि राम नाटक समिति मलोखर में समापन समारोह पर बीडीसी सदस्य मार्कंडेय जिला बिलासपुर कमलेश शर्मा और बीडीसी सदस्य जुखाला जिला बिलासपुर रूपलाल भट्टी विशेष अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस दौरान राम नाटक समिति मलोखर ने फूल मालाओं सहित टोपी ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि चौहान कृष्णा ने प्रभु श्री राम की राम नाटक के समापन पर उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए अपने सम्बोधन में प्रभु राम के पद चिन्हों पर चलने की बात कही। उन्होंने उपस्थित जनता से आह्वान किया कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक मास्क लगाकर रखें और सोशल डिस्टेंसिंग में रहे, नियमित सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहें और अपने आसपास सफाई बनाए रखें। कृष्णा चौहान ने राम नाटक समिति मलोखर के संयोजक ओम प्रकाश गौतम जो पेशे से अधिवक्ता है और वर्तमान में सदर बीडीसी चेयरमैन है का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन्होंने ही मुझे इतने बड़े मंच पर मुख्य अतिथि बनने का सौभाग्य दिया और अपने संबोधन में रामलीला कमेटी के प्रधान सुमन गौतम, सचिव राजेंद्र चंदेल, पूर्व प्रधान हरिराम, पूर्व सचिव अंकुर अवस्थी, राम नाटक निर्देशक नारायण दास व रॉकी का विशेष आभार जताया। प्रभु श्री राम के नाटक समापन समारोह में कृष्णा चौहान ने अपने पिताजी गोविंद राम की याद में 11 हज़ार रुपए की राशि भेंट की। इस मौके पर चौहान कृष्णा, रामलाल ठाकुर, नंदकिशोर गुप्ता, राकेश शर्मा, मीरा देवी, नरेश कुमार, राकेश शर्मा, विजय चौहान और आकाश चौहान उपस्थित रहे।
हिमाचल के मंडी की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले के बाद मालवी मल्होत्रा का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात मालवी मल्होत्रा के एक पुराने दोस्त ने ही उनपर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से शरीर पर किए तीन वार हैं। आशंका लगाई जा रही है की एक तरफ़ा प्यार में व्यक्ति ने एक्ट्रेस पर हमला किया है, हालांकि असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। इस मामले को लेकर मुबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल इलाज के बाद अब अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे सरकार और प्रशासन चिंतित है लेकिन सबसे अहम बात है कि मृतक किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित पाए गए है। ताजा मामले में मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 3 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है जिनमें एक मंडी जिला के 83 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर के घुमारवीं से 57 वर्षीय व्यक्ति और कुल्लू जिला के ढालपुर 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है जिनकी स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी देते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 3 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक इनके अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक 290 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट की बैठक की जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट स्कूल पूरी तरह खोलने और कॉलेज के फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा अगली कक्षाओं में प्रमोट करने को लेकर भी फैसला कर सकता है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को घर-द्वार पर सस्ता राशन मुहैया कराने के लिए 50 राशनकार्डों पर भी डिपो खोलने और प्याज की आसमान छूतीं कीमतों पर मंथन किया जाएगा। सरकार ने उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्याज के भाव पर नजर रखें। प्रतिदिन प्याज के दाम सरकार को भेजने के लिए कहा गया है। सरकार डिपो में भी आलू और प्याज बेचने पर विचार कर रही है। हालांकि, पूर्व में भी प्याज के दाम बढ़ने से सरकार ने डिपो में प्याज भेजा था, लेकिन सप्ताह बाद दाम गिरने से यह प्याज डिपो में ही खराब हो गया था। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड कक्षाओं के लिए नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग ने दो विकल्पों सहित इस बारे में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। पहले विकल्प के तहत दसवीं और बारहवीं, दूसरे विकल्प के तहत नौवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं को खोलने की योजना है। पहली से आठवीं तक की कक्षाओं को शुरू करने को लेकर अभी सरकार का कोई विचार नहीं है।
कुनिहार में एक मोटर साइकिल के अचानक सड़क में स्किट होने से मोटर साइकिल सवार एक महिला की मृत्यु हो गई व मोटर साइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जाबल जमरोट विद्युत विभागीय सब स्टेशन में कार्यरत एक व्यक्ति मोटर साइकिल लेकर कुनिहार की और आ रहा था। जैसे ही वह तालाब के समीप पँहुचे मार्ग मे एक ट्रक से पास लेते हुवे अचानक मोटर साइकिल सड़क में स्किट हो गई व मोटर साइकिल में सवार महिला को चोटें आने की वजह से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई व मृतक महिला शीला देवी करीब 54 जिला शिमला के चिडग़ांव क्षेत्र की बताई जा रही है। चालक देवी दत्त 58 गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना कुनिहार को दे दी व चालक को स्थानीय चिकित्सालय कुनिहार में लाया गया। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इसी विषय बारे ड़ी एस पी सोलन रमेश शर्मा ने कहा कि कुनिहार में एक मोटर साइकिल के स्किट होने से एक महिला की मृत्यु हो गई है। मृतक जिला शिमला के चिडग़ांव की बताई जा रही है जो कुनिहार में ही विद्युत विभागीय कार्यालय में कार्यरत थी। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम अर्की होगा। कार्यवाही जारी है।
किसान मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष जगदीश्वर शुक्ला व किसान मोर्चा महामंत्री के द्वारा घर घर जाकर किसान स्वतंत्र किसान, सशक्त किसान, प्रपत्र आबंटित किए गए तथा किसानों को इन प्रपत्रों की महत्ता के बारे में अवगत कराया गया। किसानों की आय कैसे दोगुनी हो उसके बारे में जो विधेयक मोदी सरकार द्वारा लाया गया है। उसकी पूरी जानकारी किसानों व बागवानों को बताई गई। इस बिल के आने से जो किसानों को लाभ होगा वह भी प्रपत्र पढ़कर अवगत करवाया गया, इसे पढ़कर किसान आश्वस्त हुए तथा उनके द्वारा बिल की सराहना की गई। इस बिल से जो बिचौलिए अपनी मनमर्जी करते थे, उससे किसान सीधे अपनी मर्जी से अपनी फसल कहीं भी बेच सकते हैं।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के स्यार गांव में 70 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय देवीराम के मकान में रात को अचानक आग लग गई और लाखों रुपए का घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि कोई जान की हानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय सावित्री देवी तथा उसका 20 वर्षीय पोता मकान के निचली मंजिल में सो रहे थे रात के लगभग 11:00 बजे ऊपर की मंजिल में आग लग गई। कुछ स्थानीय लोग जब अपनी गाड़ी में वहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर मकान से निकलते हुए धूंए पर पड़ी, उन्होंने समीप जाकर दरवाजा खटखटाया और दादी पोता दोनों को जगाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए अंबुजा सीमेंट कंपनी की फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया गया, जिन्होंने शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। पंचायत प्रधान सुरेंद्र शुक्ला ने बताया के उनके मकान के ऊपर की मंजिल की खिड़कियां दरवाजे फर्नीचर घर का लाखों का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पंचायत प्रधान ने यह भी बताया कि पटवारी ने नुकसान का आकलन कर लिया है। पटवारी के अनुसार 10 लाख तक का नुकसान हो चुका है। प्रधान ने यह भी कहा कि इस परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
नाहन। प्रदेश में पॉलीथीन का प्रयोग पूर्णतय प्रतिबन्धित है। त्योहारी के चलते जिला सिरमौर में पॉलिथीन का प्रयोग न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत जिला नियंत्रण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले विभाग के अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश नॉन बायोडिग्रीडेबल एक्ट 1995 के अतंर्गत छापामारी कर मौके पर लगभग 16 हजार रूपए का जर्माना वसूल किया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परूथी ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में त्यौहारों के मध्यनजर जिला प्रशासन ने दुकानदारों से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने की अपील करने के बावजूद भी जिला के कई क्षेत्रों से पॉलीथीन के इस्तेमाल किए जाने के शिकायतें मिली थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए यह छापामारी की गई। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड नाहन में विभाग की अधिकारी पवित्रा कुमारी की टीम ने छापेमारी के दौरान 14 हजार 500 रूपए बतौर जुर्माना वसूल किया तथा पांवटा साहिब विकास खण्ड में विभाग के अधिकारी श्यामलाल भाटिया की टीम ने छापेमारी कर दुकानदारों का मौके पर 1500 रूपए का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला के लगभग सभी क्षेत्रों में छापामारी की गई, जिसमें नाहन में 15, सरांहा में 5, शिलाई में 16, राजगढ में 24 व पांवटा साहिब में 6 जगहों पर छापामारी की गई व इस दौरान लगभग 9 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त कर यह जुर्माना वसूल किया गया है। डीसी ने जिला वासियों से पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की है।
नगर परिषद नेर चौक कार्यालय में फैली अराजकता और भ्रष्टाचार के संदर्भ और हाल ही में नप के स्थानीय दो सफाई ठेकेदारों की वायरल ऑडियो मामले पर नेर चौक के युवा पार्षद और राष्ट्वादी संगठन करणी सेना के जिलाध्यक्ष रजनीश सोनी ने प्रेस वार्ता कर कड़ा संज्ञान लिया है तथा अपने पद का दुरपयोग करने के लिए भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष को निष्कासित करने के मांग ज़िलाधीश मंडी से की है। साथ ही उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष जाँच और कार्यालय में फैली अराजकता पर नप अध्यक्षा से भी त्याग पत्र की मांग की है। रजनीश सोनी ने उन सभी को खुली चुनौती दी है कि अगर वे इतने ही सच्चे और ईमानदार है तो नार्को टेस्ट करवाकर इसका प्रमाण देकर दिखाएँ। सत्य सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मंडी विजिलेंस में एफ.आई.आर दर्ज करवाएंगे और मामले की जांच करवाएंगे। उन्होंने पत्रकारों को सम्भोधित करते हुए कहा कि दो ठेकदारों ने जो बातचीत आपस में की है, अब वो सार्वजनिक हो चुकी है, उनके आधार पर इस वायरल ऑडियो मामले की जाँच विजिलेंस को जरूर करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त करवाई करनी चाहिए ताकि जनता का भरोसा नगर निकायों और प्रशासन पर बना रहे।
कोरोना काल में वैसे ही लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे है। ऊपर से त्यौहारी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं जिसने आमजन की चिंता और बढ़ा दी है। लोगों की थाली से टमाटर, प्याज, आलू सहित अन्य हरी सब्जियां गायब हो रही है। एक तरफ कोरोना में रोजगार कम हुए हैं। ऊपर से सब्जियों की बढ़ी हुई कीमत ने आम आदमी को और परेशान कर दिया है। बाजारों में सब्जियों के भाव आसमान को छूने लगे हैं जिसके चलते कई लोग सब्जियां खरीदने से परहेज करने लगे हैं। हरी सब्जियां मानों आम आदमी को दूर की कौड़ी लग रही है।वहीँ,त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान पर होने के कारण आम लोग सब्जियों की दुकानों पर जाते जरूर हैँ, लेकिन भाव सुनकर 1 किलो के स्थान पर पाव भर सब्जी खरीदते देखे जा सकते हैं। दाड़लाघाट के लोगों में प्रेम केशव, मदन शर्मा, हेतराम ठाकुर, मनोज, नरेंद्र, राहुल, सुमन, नीरज, भरत, हेमराज, शुभम, दिनेश, संदीप, पंकज, नरेश, प्रेम लाल, जगन्नाथ, प्यारे लाल वर्मा, धनीराम, सअनूप, दीपक गजपति, राम दत्त, विनोद सहित अन्य लोगों का कहना है कि एक ओर कोरोना महामारी के दौरान खुद को स्वस्थ रखने के लिए कहा जा रहा है कि पौष्टिक आहार लें, इम्यूनिटी को बढ़ाएं। ऐसी चीजों को ज्यादा से ज्यादा खाएं, जो आपकी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखें, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस महंगाई की मार में इंसान उसे खरीदे तो खरीदे कैसे। उस की थाली में पौष्टिक आहार पहुंचे तो पहुंचे कैसे। आम इंसान पर महंगाई की मार इस कदर पड़ी है कि लोगों को हर चीज महंगी ही मिल रही है। पहले ही कोरोना काल की वजह से लोगों को आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ा है। ऊपर से चारों ओर महंगाई की मार ऐसे में लोग आम जीवन कैसे गुजारें यही सोचकर उनके हाल-बेहाल है। आलम यह है कि अब लोगों को हर चीज में कटौती करनी पड़ रही है, क्योंकि इस महंगाई की मार ने लोगों की कमर ही तोड़ कर रख दी है। लिहाजा कहा जा सकता है कि त्योहारी सीजन और कोरोना संकट के इस दौर में आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है।
SSR केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB ने टीवी और फिल्म जगत के कई सितारों पर शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में NCB ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को भी अरेस्ट किया है। NCB ने शनिवार को प्रीतिका को 99 ग्राम गांजे के साथ मुंबई के वर्सोवा इलाके से पकड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्सोवा में रहने वाले दीपक से उन्हें ड्रग्स मिली है। प्रीतिका को कोर्ट ने 8 नवंबर तक जेल भेज दिया है। ड्रग्स केस में एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है और हर कोई जानना चाहता है की आखिर वो कौन है। हिमाचल की रहने वाली है प्रतीका प्रीतिका करसोग, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 19 मार्च 1990 को महुनाग गांव, कर्सोग में हुआ था। प्रीतिका एक बी. टेक ग्रेजुएट हैं। प्रीतिका चौहान की शादी सिरमौर के राजगढ़ में हुई है। उसके माता-पिता सरकारी नौकरी में हैं। प्रीतिका ने 2016 में फिल्म 'झमेला' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था जो कि सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद प्रीतिका ने टेलीविजन का रुख किया। वह पौराणिक सीरियलों में देवी का किरदार निभाने के लिए फेमस हैं। उन्हें 'संकट मोचन महाबली हनुमान', जग जननी मां वैष्णो देवी, 'संतोषी मां-सुनाएं व्रत कथाएं' व 'देवों के देव महादेव' जैसे मशहूर पौराणिक सीरियल में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा प्रतीका को टीवी शो 'सीआईडी' और 'सावधान इंडिया' में भी देखा जा चुका है। हालांकि कुछ महीने पहले हिमाचल के कुछ टीवी चैनलों ने प्रितिका को हिमाचल की शान कहा था और करसोग का नाम रोशन करने वाली के रूप में प्रचार किया था। अब लोग बोल रहे हैं कि उसने करसोग का सिर ऊंचा नही नीचा कर दिया है जो कि देवभूमि के लिए शर्म की बात है।
रामपुर के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है की युवक ने पहले शादी के मकसद से युवती को अगवा किया और फिर करीब दो महीने तक उसे अपने घर में लिव इन रिलेशनशिप में रखा। थोड़े समय बाद आरोपी व उसकी माँ ने लड़की को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने 15 अक्टूबर को लड़की को उसके घर में छोड़ दिया। अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है की आरोपी ने बिना उसकी सहमति के उस के साथ दुराचार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी न्र पीड़िता कोने पीड़िता को शादी का झांसा देकर, 4 अगस्त 2020 को अपने घर अगवा कर ले गया। करीब दो माह बाद आरोपी ने 15 अक्टूबर को पीड़िता को उसके पिता के घर ये कहते हुए छोड़ दिया की वो उस से शादी नहीं करेगा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और तफ्तीश कर रही है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है। वहीँ आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है।
वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मंे योजनाबद्ध प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं जो शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ-साथ रोजगार प्रदाता भी बना रही हैं। मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना अल्प समय में ही प्रदेश के युवाओं के लिए आशा की किरण बन कर उभरी है। वैश्वीकरण के समय में यह योजना युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वारोजगार उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन के युवा मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना को हाथों-हाथ ले रहे हैं। सोलन जिला की ऐसी ही एक युवा हैं डाॅ. किरण शर्मा। डाॅ. किरण एक दन्त चिकित्सक हैं। सोलन जिला के कुम्हारहटट्ी में नाहन मार्ग पर डाॅ. किरण शर्मा का ‘माॅडर्न डेन्टल क्लीनिक’ मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना की सफलता की जीती जागती मिसाल है। वर्ष 2019 में डाॅ. किरण को मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के बारे में पता चला। उन्होंनेे पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र सोलन से सम्पर्क किया। उन्हें अवगत करवाया गया कि योजना के तहत 18-45 वर्ष के युवाओं को न केवल बेहतर निवेश उपलब्ध करवाया जा रहा है अपितु उपदान भी दिया जा रहा है। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान कर रही है। डाॅ. किरण ने जून, 2019 में मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत अपने क्लीनिक में दन्त चिकित्सा उपकरण स्थापित करने के लिए के लिए 06 लाख रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया। 02 से 03 माह में उनका ऋण स्वीकृत हो गया और अक्तूबर, 2019 में उन्होंने अपने ‘माॅडर्न डेन्टल क्लीनिक’ में विधिवत कार्य आरम्भ भी कर दिया। हालांकि कोविड-19 के कारण उन्हें अपनी क्लीनिक को कुछ समय के लिए बन्द करना पड़ा, किन्तु अब धीरे-धीरे पुनः उनका कार्य रफ्तार पकड़ रहा है।डाॅ. किरण ने इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वे अब तक कुल ऋण में से 02 लाख रुपए की राशि लौटा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित अपनी इस क्लीनिक में वे क्षेेत्रवासियों को आधुनिक दन्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके क्लीनिक में डिजीटल एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत वे प्रतिदिन अपने क्लीनिक को सेनिटाईज करती हैं और लोगों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों की जानकारी भी देती हैं ताकि सभी इनका पूर्ण पालन करें और सुरक्षित रहें। उन्होंने अवगत करवाया कि क्षेत्र की जनता अपने घर के समीप आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से उत्साहित है और क्षेत्र में नज़दीक ही प्रतिष्ठित चिकित्सा महाविद्यालय एवं दन्त चिकित्सा महाविद्यालय होने के बाद भी अब तक 400 से अधिक लोग उनसे उपचार करवा चुके हैं। मूल रूप से सोलन जिला के पट्टा बरौरी की रहने वाली डाॅ. किरण ने वर्ष 2008 में सोलन के डी.ए.वी दन्त चिकित्सा महाविद्यालय से स्नातक करने के उपरान्त लम्बे समय तक मुम्बई, गुरूग्राम (गुड़गांव) तथा दिल्ली में दन्त चिकित्सक के रूप में कार्य किया। किन्तु हिमाचल की साफ आबो-हवा में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने की डाॅ. किरण की इच्छा उन्हें वापिस ले आई। ऐसे में उनके लिए संजीवनी बनी मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना। डाॅ. किरण ने बताया कि वे निकट भविष्य में 2 से 3 लोगो को अपनी क्लीनिक में रोजगार देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर दन्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना चाहती हैं। डाॅ. किरण की सफलता देश एवं प्रदेश की उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो व्यावसायिक रूप से दक्ष हैं और अपने परिवेश में कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो न केवल आर्थिक तरक्की का ज़रिया हो अपितु लोगों के लिए लाभदायक भी हो। डाॅ. किरण ने सिद्ध किया है कि सही दिशा मंे किए गए प्रयास हर हाल में सफल होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर दन्त चिकित्सा सुविधाओं का सम्बल बनी मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षित युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मंे योजनाबद्ध प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं जो शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के साथ-साथ रोजगार प्रदाता भी बना रही हैं। मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना अल्प समय में ही प्रदेश के युवाओं के लिए आशा की किरण बन कर उभरी है। वैश्वीकरण के समय में यह योजना युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर स्वारोजगार उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश के औद्योगिक जिला सोलन के युवा मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना को हाथों-हाथ ले रहे हैं। सोलन जिला की ऐसी ही एक युवा हैं डाॅ. किरण शर्मा। डाॅ. किरण एक दन्त चिकित्सक हैं। सोलन जिला के कुम्हारहटट्ी में नाहन मार्ग पर डाॅ. किरण शर्मा का ‘माॅडर्न डेन्टल क्लीनिक’ मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना की सफलता की जीती जागती मिसाल है। वर्ष 2019 में डाॅ. किरण को मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के बारे में पता चला। उन्होंनेे पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला उद्योग केन्द्र सोलन से सम्पर्क किया। उन्हें अवगत करवाया गया कि योजना के तहत 18-45 वर्ष के युवाओं को न केवल बेहतर निवेश उपलब्ध करवाया जा रहा है अपितु उपदान भी दिया जा रहा है। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत उपदान प्रदान कर रही है। डाॅ. किरण ने जून, 2019 में मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत अपने क्लीनिक में दन्त चिकित्सा उपकरण स्थापित करने के लिए के लिए 06 लाख रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया। 02 से 03 माह में उनका ऋण स्वीकृत हो गया और अक्तूबर, 2019 में उन्होंने अपने ‘माॅडर्न डेन्टल क्लीनिक’ में विधिवत कार्य आरम्भ भी कर दिया। हालांकि कोविड-19 के कारण उन्हें अपनी क्लीनिक को कुछ समय के लिए बन्द करना पड़ा, किन्तु अब धीरे-धीरे पुनः उनका कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। डाॅ. किरण ने इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वे अब तक कुल ऋण में से 02 लाख रुपए की राशि लौटा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित अपनी इस क्लीनिक में वे क्षेेत्रवासियों को आधुनिक दन्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके क्लीनिक में डिजीटल एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत वे प्रतिदिन अपने क्लीनिक को सेनिटाईज करती हैं और लोगों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों की जानकारी भी देती हैं ताकि सभी इनका पूर्ण पालन करें और सुरक्षित रहें। उन्होंने अवगत करवाया कि क्षेत्र की जनता अपने घर के समीप आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से उत्साहित है और क्षेत्र में नज़दीक ही प्रतिष्ठित चिकित्सा महाविद्यालय एवं दन्त चिकित्सा महाविद्यालय होने के बाद भी अब तक 400 से अधिक लोग उनसे उपचार करवा चुके हैं। मूल रूप से सोलन जिला के पट्टा बरौरी की रहने वाली डाॅ. किरण ने वर्ष 2008 में सोलन के डी.ए.वी दन्त चिकित्सा महाविद्यालय से स्नातक करने के उपरान्त लम्बे समय तक मुम्बई, गुरूग्राम (गुड़गांव) तथा दिल्ली में दन्त चिकित्सक के रूप में कार्य किया। किन्तु हिमाचल की साफ आबो-हवा में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने की डाॅ. किरण की इच्छा उन्हें वापिस ले आई। ऐसे में उनके लिए संजीवनी बनी मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना। डाॅ. किरण ने बताया कि वे निकट भविष्य में 2 से 3 लोगो को अपनी क्लीनिक में रोजगार देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर दन्त चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना चाहती हैं। डाॅ. किरण की सफलता देश एवं प्रदेश की उन सभी महिलाओं के लिए एक मिसाल है जो व्यावसायिक रूप से दक्ष हैं और अपने परिवेश में कुछ ऐसा करना चाहती हैं जो न केवल आर्थिक तरक्की का ज़रिया हो अपितु लोगों के लिए लाभदायक भी हो। डाॅ. किरण ने सिद्ध किया है कि सही दिशा मंे किए गए प्रयास हर हाल में सफल होते हैं। .0. 3 Attachments
नगर परिषद सोलन के वार्ड संख्या 08 में शिल्ली मार्ग 26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2020 तक यातायात के लिए बन्द रहेगा। इस सम्बन्ध में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चद्र शर्मा द्वारा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने हुए आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में सूचित किया गया है कि शिल्ली मार्ग पर पेवर ब्लाक बिछाने के कार्य के दृष्टिगत मार्ग को यातायात के लिए बन्द किया जाएगा। यह मार्ग 26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2020 तक प्रातः 10.30 बजे से सांय 06.00 बजे तक यातायात के लिए बन्द रहेगा।
सोलन में चारखम्बा से डमरोग मार्ग 26 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2020 तक यातायात के लिए बन्द रहेगा। इस सम्बन्ध में अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चद्र शर्मा द्वारा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करने हुए आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में सूचित किया गया है कि सोलन में चारखम्बा से डमरोग मार्ग पर इंटर लाॅकिंग पेवर ब्लाक बिछाने के कार्य के दृष्टिगत मार्ग को यातायात के लिए बन्द किया जाएगा। यह मार्ग 26 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2020 तक प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक यातायात के लिए बन्द रहेगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने विजयदशमी की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों एवं जिला वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डाॅ. सैजल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होेंने कहा कि यह त्यौहार हम सभी को यह सीख देता है कि अन्त में सदैव सत्य की ही विजय होती है और मनुष्य को कभी भी सत्य के पथ को त्यागना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें नियम पालन की सीख भी देता है। आयुर्वेद मन्त्री ने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 के इस संकट काल में धैय एवं शान्ति के साथ जागरूक रहकर अपना, अपने परिवार तथा समाज के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें, आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखें और बार-बार अपने हाथ या तो साबुन से धोते रहें अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करते रहें। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमें आश्वस्त करता है कि सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर बड़ी से बड़ी कठिनाइयों से पार पाया जा सकता है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्यौहार सभी के जीवन में नवीन आशा का संचार कर देश, प्रदेश व सोलन वासियों को कोराना संकट से मुक्ति की दिशा में अग्रसर करेगा।
करसोग। चुराग करसोग में एकल विद्यालय अभियान संगठन का 5 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अमी चन्द ने किया। यह जानकारी एकल विद्यालय अभियान की संच प्रमुख चुराग किरण भारद्वाज व करसोग संच प्रमुख लीला ने दी। इस अवसर पर एकल विद्यालय अंचल आनी की अंचल प्रमुख मोनिका ठाकुर युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकारिणी सद्स्य रतन राणा, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अमी चन्द ने एकल विद्यालय अभियान के इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। अमी चन्द ने कहा कि एकल विद्यालय संगठन गांव-गांव में एकल विद्यालय के आचार्य चलाकर गांव में लोंगो को जागरूक करने का कार्य करता है व छोटे बच्चों को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा व उनको ट्यूशन पढाने का काम करता है। यह एक सराहनीय कार्य एकल विद्यालय की आचार्य कर रही है। इस मौके पर अंचल प्रमुख मोनिका ने कहा कि यह वर्ग पाँच दिन का रहने वाला है जिसमे करसोग संच व चुराग संच की 60 आचार्य बहने भाग ले रही हैं। उस वर्ग में एकल विद्यालय का कार्य कैसे हर गांव तक पहुँचे व एकल विद्यालय का यह अभियान आगे कैसे बढ़े इस हेतु दोनों सँचों का आचार्य वर्ग किया जा रहा है।
हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के राज्य स्तरीय आवाहन पर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर की प्राध्यापक संघ की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन आज कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। बैठक में एन पी एस अर्थात न्यू पेंशन योजना के बारे गहन विचार विमर्श हुआ। इस संदर्भ में कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पराशर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक और सचिव को ज्ञापन सौंपा गया। इस बैठक में डॉक्टर गगन जग्गी, डॉ धनवीर,डॉक्टर विवेक चंदेल, डॉक्टर शैलजा वासुदेवा, डॉ दीप और डॉक्टर आशु फुल्ल आदि उपस्थित रहे।
करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई है। इसमें बुलेट सवार दो युवक घायल हो गए है जबकि जीप चालक सवार घटनास्थल से फरार हो गया है जिसे शनिवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। घायल की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी चौकी महोग व दलीप कुमार पुत्र दयाल सिंह निवासी लोल करसोग के रुप में हुई है। शुक्रवार रात पिकअप चुराग से करसोग की ओर आ रही थी जबकि बुलेट बाइक करसोग से चुराग की ओर जा रहा था। इसी बीच करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दोनों आपस में टकरा गए। इसमें दो बुलेट सवार गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पतला करसोग पहुंचाया गया। यहां से एक घायल दलीप कुमार को आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जबकि बुलेट मोटरसाइकिल चालक मुकेश कुमार उपचार करसोग अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि पिकअप डोले राम निवासी कुआन रात को मौके से फरार हो गया था। शनिवार सुबह वह अपनी गाड़ी को घटनास्थल से लिए जाने के लिए आया। इस दौरान पुलिस ने चालक को दबोच लिया। उधर, करसोग के डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि फरार चालक को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिलासपुर जिला में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। इन झटको से लोगों में दहशत फ़ैल गई है। हालांकी अभी तक किसी तरह के नुकसान की सुचना नहीं मिली है। झटकों का केंद्र बिलासपुर ही रहा। गौर रहे की इस से पहले जिला चम्बा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्रालय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर पर चुटकी लेते हुए कहा है कि 3 वर्ष बीतने पर घोषणा हुई है निर्माण कार्य शुरू करवाने में कितना समय लगेगा यह बात भी सार्वजनिक करें। विधायक राजेंद्र राणा ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के उस बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सुजानपुर में खोखे बनने चाहिए यह बात सुनकर खुशी हुई लेकिन यह बनेंगे कब इस बात को बताना भी वह अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब कांग्रेस सरकार थी उस समय उन्होंने खोखे बनाने के लिए तमाम औपचारिकताएं जो महत्वपूर्ण थी जिसमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य भूमि स्थानांतरण था उसको उन्होंने खुद करवाया था लेकिन सत्ता पलटने के बाद भाजपा ने 3 साल में सुजानपुर में क्या विकास कार्य किए हैं इस बात का बखान भी वित्त राज्य मंत्री को करना चाहिए था लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि केवल मात्र कांग्रेस को कोसने का कार्य सांसद महोदय करते हैं। लेकिन आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद उन्हें फिर से इन खोखो को बनाने की याद आई है तो हम उनकी इस बात का स्वागत करते हैं लेकिन निर्माण कार्य कब शुरू होगा इस बात का भी पता लग जाना चाहिए। उन्होंने अनुराग ठाकुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब पूरा प्रदेश और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से तड़प रहा था लेकिन तब सांसद दिल्ली में बैठे हुए थे तब उन्हें इस क्षेत्र की याद नहीं आई। तब उन्होंने यहां की जनता की सुध बुध लेना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कोसने के बजाय अगर वित्त राज्य मंत्री बेहतरीन कार्य करने में विश्वास रखें तो लोगों को फायदा होगा प्रदेश की जनता को फायदा होगा लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद जो भाजपा सरकार बजट जारी होने के बावजूद टाउन हॉल का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाई। वह अब किस बजट को जारी कर के खोखे बनाने का वायदा कर रही है। केवल झूठी बातें सांसद चुनावी बेला पर करते आए हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने झूठ का पुलिंदा सबके सामने रखा है लेकिन खोखे बनाने के लिए उन्होंने किस हैंड से बजट जारी करवाया है इस बात को भी सार्वजनिक करे। हर चीज का श्रेय लेना सांसद की पुरानी आदत है लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता हर चीज को बखूबी जानती है कि कौन सी चीज कहां से आई है और कौन सी चीज को यहां पर लाने में किसका योगदान है।
जिला सोलन पूर्व सैनिक परिवहन सहकारी समिति दाड़लाघाट के चुनाव शुक्रवार को सोसाइटी के कार्यालय में संपन्न हुए। चुने हुए समिति सदस्यों ने सर्वसहम्मति से रोशनलाल को प्रधान और किशन पाल को उप्रधान व बाल कृष्ण को कोषाध्यक्ष चुना। बता दे कि चुनाव के पांच चरणों के लिए 10 सदस्यों ने अपने नामांकन भरे थे जिनमें वार्ड नंबर 1 से कृष्णपाल, वार्ड नंबर 2 से संतराम, वार्ड नंबर 3 से रोशनलाल, वार्ड नंबर 4 से बालकृष्ण, वार्ड नंबर 5 से लालचंद विजयी रहे थे।सहकारी विभाग के निरीक्षक हंस राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।इस चुनाव में नवनियुक्त इन पांचों सदस्यों ने अध्यक्ष का चुनाव किया है। इस दौरान अमर चंद, सोहन लाल, हरि सिंह, नत्थू राम, जगदीश चंद, ललित कुमार आदि समिति सदस्य मौजूद थे। नवनियुक्त अध्यक्ष रोशन लाल ने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो सभी को साथ लेकर समिति और पूर्व सैनिकों के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।
दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश के पूर्व संस्कृत अकादमी सचिव डाॅ मस्तराम शर्मा ने शारदीय नवरात्रों में श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन करवा रहे हैं, जिसमें विश्व में शांति बनाए रखने तथा कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए एक और अनुष्ठान करवाया जा रहा है। 17 अक्टूबर से प्रारंभ इस महायज्ञ में जिस का समापन 24 अक्टूबर को होना है। डॉ मस्तराम शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के बचाव नियमों का पालन करते हुए सभी भक्त जनों से आग्रह किया जाता है कि नियमों का पालन करते हुए दूरी बनाए रखते हुए श्रीमद्भागवत के आनंद को अधिग्रहण करें। गद्दी पर आसीन व्यास डॉक्टर राकेश नड्डा ने चौविस अवतारों का वर्णन करते हुए आज भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया जब धरती पर पाप बढ़ जाता है, तो भगवान स्वयमेव अवतरित होते हैं। हमें अपनी संस्कृति को बनाए रखना चाहिए ऐसा व्यास जी ने कहा।कार्यक्रम में विशिष्ट जनों में उपस्थित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महामहोपाध्याय प्रोफेसर केशव शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण एक पुस्तक नहीं है इसमें स्वयं भगवान विराजमान है। यह पंचायतों का शरीर अंत में आत्मा रूप में परमात्मा में कैसे मिल जाता है इसका विस्तार पूर्वक से वर्णन श्रीमद्भागवत में किया गया है, हमें श्रीमद्भागवत में बताएं के नियमों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित पूर्व विधायक सोहन लाल, विधायक गोविंद राम तथा सोलन से आए पूर्व प्राचार्य डॉ लाल गौतम, डा रामचंद्र नड्डा, डॉ शंकर लाल वशिष्ठ, आचार्य मदन हिमाचली, ओम प्रकाश शर्मा, राम चंद्र शास्त्री, रामस्वरूप शास्त्री, केशव शास्त्री, मदन लाल शास्त्री, मस्तराम शास्त्री, सुंदर सिंह जसवाल आदि अनेक विद्वानों ने इस महापर्व में श्रीमद्भागवत का श्रवण किया।
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के गांव गवाह के सरकारी नाले में बने पानी के स्टोरेज डैम को अवैध रूप से तोड़ने बारे गांव के लोगों ने एक प्रार्थना पत्र ग्राम पंचायत प्रधान दाड़लाघाट को दिया है। शिकायत पत्र में कहा है कि गांव गवाह के सरकारी नाले में जहां पहले से ही 100 वर्ष पूर्व से कच्चा पानी का डैम होता था। उसी पुराने डैम को अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन विकास कार्य समिति के द्वारा निर्मित करके पक्का पानी के संचय का डैम बनाया गया था। यह पानी के संचय का डैम लगभग 5 से 6 महीने पहले 100000 रु की लागत से बनाया गया था और इसी डैम के पानी से गांव की लगभग 150 बीघा जमीन की सिंचाई की जाती है और इसी पानी से वहाँ मौजूद आटा चक्की घराट का कार्य भी किया जाता। अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन विकास समिति के द्वारा डैम को पक्का करने पर गांव के लोगो को सिंचाई करने के लिए पानी की अच्छी सुविधा हो गई थी, लेकिन अब पानी के इस डैम को दाड़लाघाट के निवासी और उनकी माता के कहने से अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन कार्य समिति के द्वारा डैम को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया है। इसी कारण अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन समिती के द्वारा इस डैम को तोड़ दिया गया है जबकि जिस स्थान पर डैम को बनाया गया हैं। वहाँ सरकारी नाला है जिस कारण गांव के लोगो की 150 बीघा जमीन की सिंचाई करना भी मुश्किल हो गया है। पानी का डैम तोड़ देने के कारण गेंहू की बीजाई करना भी मुश्किल हो गया है इससे सभी ग्राम गवाह के लोगो को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। समस्त ग्राम गवाह वासियो ने अनुरोध किया है कि पंचायत प्रतिनिधि खुद मौके पर आकर स्थिति का जायजा ले और यहां अवैध रूप से डैम को तोड़ाने वाले लोगों पर कार्यवाही की जाए और ग्रामीणों की इस सिंचाई से सबंधित इस समस्या का उचित समाधान निकला जाए। ग्रामीणों में विनोद कुमार, मनोहर लाल, मुकेश, शीला, भावना, प्रेम, प्रोमिला, जगदम्बा देवी, बिमला, कमला, गीता, धर्मचंद सहित अन्य ग्रामीण है।
24 अक्टूबर 2020 को हिमाचल प्रदेश एन पी एस कर्मचारी महासंघ द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में न्यू पेंशन योजना को तत्काल रद्द कर, पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला उपायुक्त के कार्यालय प्रांगण में सांकेतिक धरना देने का निर्णय को सूरज नेगी, प्रदेशाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य आयुर्वेद कर्मचारी महासंघ ने समर्थन करने का ऐलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष सूरज नेगी ने हिमाचल प्रदेश आयुर्वेद विभाग के समस्त जिला अध्यक्षों को उन के कार्यकारिणी सहित आयुर्वेदिक विभाग के समस्त कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे 24 october को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में जिला उपायुक्त के समक्ष सांकेतिक धरना में कोवीड-19 महामारी के बचाव के नियमों का पालन करते हुए शान्ति पूर्वक एन0पी0एस0 कर्मचारियों के सांकेतिक धरने का समर्थन करते हुए धरने में शामिल हो कर एन पी एस कर्मचारियों के हाथजबूत करें। प्रदेशाध्यक्ष सूरज नेगी स्वयं जिला सोलन में आयुर्वेद विभाग के जिला सोलन कार्यकारिणी के साथ इस सांकेतिक धरने में एन पी एस कर्मचारियों का समर्थन करेंगे और सांकेतिक धरने में शामिल होंगे।
कुनिहार। कई वर्षों से सरकारी नौकरी न मिलने एवं सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैए की वजह से हताश एवं खफा होकर के बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक संघ सोलन आगामी पंचायती चुनाव का अपने अपने परिवार सहित बहिष्कार एवं अपनी डिग्री एवं डिप्लोमा को सरकार को सौंपने का विचार कर रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार के शारीरिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षकों के प्रति उदासीन एवं उपेक्षा पूर्ण रवैया वजह से हिमाचल प्रदेश में सभी शारीरिक शिक्षक एवं कला अध्यापक ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के प्रधान यतेंद्र पाल, उप प्रधान धर्मपाल, महासचिव राजेंद्र कुमार, सह सचिव सतवीर, संघ के कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार एवं सह कोषाध्यक्ष धनपाल ने बताया कि संघ के कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों ने वर्तमान सरकार के समक्ष कई बार इस मुद्दे को बड़े जोर से उठाया परंतु अभी तक मात्र संघ को प्रदेश सरकार से मात्र आश्वासन ही मिले। व्यवहारिक रुप से इस विषय पर कोई भी उचित कदम सरकार द्वारा अभी तक नहीं उठाया गया है। इस तरह प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक हिमाचल में शारीरिक शिक्षकों के एक भी पद के सृजन के बारे में फैसला ना लेकर सरकार ने कैबिनेट में इस बारे में अधिसूचना जारी नहीं की जिससे प्रदेश में हजारों की संख्या में बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक सरकार के इस प्रकार के उदासीन पूर्ण रवैया से अपने को असहज एवं ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इससे प्रदेश स्तर पर शारीरिक शिक्षकों का सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। बेरोजगार प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षक संघ सोलन ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार को चेताया है कि यदि पंचायती चुनाव से पहले सरकार ने शारीरिक शिक्षकों एवं कला अध्यापकों के पदों से संबंधित शीघ्र अधिसूचना जारी न की एवं इस विषय पर उचित कदम न उठाया तो वे आगामी प्रदेश स्तर पर पंचायती चुनाव का बहिष्कार करेंगे और अपने डिग्री डिप्लोमा सरकार को सौंप देंगे।
कुनिहार। सही सोच, लगन व एकता से किसी भी नामुमकिन कार्य को मुमकिन किया जा सकता है जिसका उदाहरण विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत सरयांज के गांव बुईला के चमत्कार युवक मण्डल ने पेश किया है। युवक मण्डल के यह युवा अपने गाँव के विकास के लिए हरदम तैयार रहते हैं। आज कल यह युवा इकठ्ठे होकर जँहा पूरे गांव के सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई कर गांव को चमका रहे है तो वन्ही इन युवाओं ने बुईला वार्ड के उबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते को बिना प्रशासनिक व सरकारी मदद से खुद ही पक्का कर डाला। चमत्कार युवक मण्डल के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर ने बताया कि सभी युवा एक होकर गाँव के विकास मे बढ़-चढ़ कर आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रसासन की कुछ सहायता मिल जाए तो गाँव का बेहतर विकास हो सकता है। इस अवसर पर युवक मण्डल के अध्यक्ष कमलेश ठाकुर,उपाध्यक्ष कुनाल ठाकुर, सचिव अमन ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, कार्यकारी उपाध्यक्ष भुवनेश्वर, मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर व पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत सरयांज कमल कांत मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से भी जाना जाता है इसलिए इसे देवताओं के घर के रूप में भी जाना जाता है। पूरे हिमाचल प्रदेश में 2000 से भी ज्यादा मंदिर है और इनमें से ज्यादातर प्रमुख आकर्षक का केन्द्र बने हुए हैं। इन मंदिरो में से एक प्रमुख मंदिर चामुण्डा देवी का मंदिर है जो कि जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। चामुण्डा देवी मंदिर शक्ति के 51 शक्ति पीठो में से एक है। वर्तमान मे उत्तर भारत की नौ देवियों मे चामुण्डा देवी का दुसरा दर्शन होता है वैष्णो देवी से शुरू होने वाली नौ देवी यात्रा मे माँ चामुण्डा देवी, माँ वज्रेश्वरी देवी, माँ ज्वाला देवी, माँ चिंतपुरणी देवी, माँ नैना देवी, माँ मनसा देवी, माँ कालिका देवी, माँ शाकम्भरी देवी आदि शामिल हैं यहां पर आकर श्रद्धालु अपने भावना के पुष्प मां चामुण्डा देवी के चरणों में अर्पित करते हैं। मान्यता है कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। देश के कोने-कोने से भक्त यहां पर आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। चामुण्डा देवी का मंदिर समुद्र तल से 1000 मी की ऊंचाई पर स्थित है। यह धर्मशाला से 15 कि॰मी॰ की दूरी पर है। यहां प्रकृति ने अपनी सुंदरता भरपूर मात्रा में प्रदान कि है। चामुण्डा देवी मंदिर बंकर नदी के किनारे पर बसा हुआ है। पर्यटको के लिए यह एक पिकनिक स्पॉट भी है। यहां कि प्राकृतिक सौंदर्य लोगो को अपनी और आकर्षित करता है। चामुण्डा देवी मंदिर मुख्यता माता काली को समर्पित है। माता काली शक्ति और संहार की देवी है। जब-जब धरती पर कोई संकट आया है तब-तब माता ने दानवों का संहार किया है। असुर चण्ड-मुण्ड के संहार के कारण माता का नाम चामुण्डा पड़ गया। पुराणिक कथा के अनुसार चामुण्डा देवी मंदिर शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है। पूरे भारतवर्ष में कुल 51 शक्तिपीठ है जिन सभी की उत्पत्ति कथा एक ही है। यह सभी मंदिर शिव और शक्ति से जुड़े हुऐ है। धार्मिक ग्रंधो के अनुसार इन सभी स्थलो पर देवी के अंग गिरे थे। शिव के ससुर राजा दक्ष ने यज्ञ का आयोजन किया जिसमे उन्होंने शिव और सती को आमंत्रित नहीं किया क्योंकि वह शिव को अपने बराबर का नहीं समझते थे। यह बात सती को काफी बुरी लगी और वह बिना बुलाए यज्ञ में पहुंच गई। यज्ञ स्थल पर शिव का काफी अपमान किया गया जिसे सती सहन न कर सकी और वह हवन कुण्ड में कुद गईं। जब भगवान शंकर को यह बात पता चली तो वह आये और सती के शरीर को हवन कुण्ड से निकाल कर तांडव करने लगे। जिस कारण सारे ब्रह्माण्ड में हाहाकार मच गया। पूरे ब्रह्माण्ड को इस संकट से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने सती के शरीर को अपने सुदर्शन चक्र से 51 भागो में बांट दिया जो अंग जहां पर गिरा वह शक्ति पीठ बन गया। कोलकाता में केश गिरने के कारण महाकाली, नगरकोट में स्तनों का कुछ भाग गिरने से बृजेश्वरी, ज्वालामुखी में जीह्वा गिरने से ज्वाला देवी, हरियाणा के पंचकुला के पास मस्तिष्क का अग्रिम भाग गिरने के कारण मनसा देवी, कुरुक्षेत्र में टखना गिरने के कारण भद्रकाली,सहारनपुर के पास शिवालिक पर्वत पर शीश गिरने के कारण शाकम्भरी देवी, कराची के पास ब्रह्मरंध्र गिरने से माता हिंगलाज भवानी,चरणों का कुछ अंश गिरने से चिंतपुर्णी, आसाम में कोख गिरने से कामाख्या देवी, नयन गिरने से नैना देवी आदि शक्तिपीठ बन गये। मान्यता है कि चामुण्डा देवी मंदिर में माता सती के चरण गिरे थे।
बद्दी में काठा स्थित एक उद्योग में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी के देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद उद्योग के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी सूचित किया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुँच कर आग बुझाने के कार्य में जुट गए। आग लगने वाले स्थान पर सूखी घास तथा केवल वायर होने के कारण आग तेजी से फैल गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। दमकल अधिकारीयों ने बताय की करीब साढ़े तीन बजे उन्हें सुचना मिली की काठा स्तिथ हिमालयन कम्युनिकेशन नामक कंपनी में आग लग गई है। जिसके बाद पूरी दमकल टुकड़ी 2 फायर टेंडर ले कर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के करने का पता नहीं लग पाया है। बताय जा रहा है इस आग में लाखों की संपत्ति जल गई, हालाँकि दमकल विभाग की मुस्तैदी से करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया जा सका।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यान्वयन में मंडी जिला को शीर्ष 30 जिलों में पहला स्थान मिलने और सड़क निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को दूसरा स्थान हासिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग को बधाई दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आज वर्ष 2020 -21 में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यान्वयन में देश के 30 शीर्ष जिलों की सूची घोषित की। हिमाचल प्रदेश का मंडी जिला अधिकतम किलोमीटर सड़क बनाने वाले सर्वोत्तम जिलों में पहले स्थान पर रहा है। इसी प्रकार, प्रदेश के चम्बा, शिमला, काँगड़ा, ऊना, सिरमौर, हमीरपुर व सोलन जिलों का प्रदर्शन भी राष्ट्रीय स्तर पर पहले 30 जिलों में रहा है। 20 वर्ष पूर्व पीएमजीएसवाई के शुरू होने के बाद हिमाचल प्रदेश ने इस वर्ष अपै्रल माह से लेकर अभी तक 1104 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की है कि विभाग आने वाले समय में इस कार्य प्रगति को बनाये रखने के लिए भरसक प्रयत्न करेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं क्योंकि कोविड-19 महामारी और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने निरंतर निगरानी व प्रोत्साहन देने के लिए प्रधान सचिव लोक निर्माण जे.सी. शर्मा के प्रयासों की भी सराहना की। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित की जा रही पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेश में 250 से अधिक जनसंख्या वाली बस्तियों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य है। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण में राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू एवं कश्मीर पहले स्थान पर, हिमाचल प्रदेश दूसरे एवं उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते मजदूरों की कमी से सभी सड़क कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने उचित कदम उठाए और सचिव स्तर पर की गई नियमित निगरानी के कारण निर्माण कार्य फिर आरम्भ हुए जिससे विभाग ने संतोषजनक उपलब्धि हासिल की।
कुनिहार। वैश्विक करोंना महामारी के चलते जंहा प्रदेश में भी लंबे लॉकडाउन के पश्चात जंहा धीरे धीरे हर एक गतिविधियां रफ्तार पकड़ने लगी है। जिला सोलन के कुनिहार में भी नवरात्रो में क्षेत्र के मंदिरों में रौनक लौट आई है। मंदिरों में लोग जंहा दर्शनों के लिए जा रहे है तो वन्ही नवरात्रो में भंडारो का भी आयोजन सरकारी आदेशो से आरम्भ हो गया है। शरद नवरात्र में रामलीला जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला भी कोरोना संकट में सरकारी आदेशो के तहत रामलीला सदस्यो की मौजूदगी में आरती व प्रतिदिन होने वाले मंचन को रामलीला मंच पर अध्ययन किया जा रहा है। इस दौरान ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाली फुटबॉल प्रतिस्पर्धा भी सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आज आरम्भ हुई। इस बार स्थानीय टीमों में ही स्पर्धा होगी। आज का पहला मैच कोठी व एनवाईसी क्लब कुनिहार के मध्य खेल गया। प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर जिला हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष जगदीश अत्रि मौजूद रहे। रामलीला के निदेशक राधा रमन शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हर एक परम्परा को निभाया जा रहा है। मंच पर जंहा नित्य होने वाली रामलीला का सिर्फ पाठन किया जा रहा है, तो वन्ही खेल कूद गतिविधियों को भी पूरे नियमो के तहत करवाया जा रहा है। वन्ही दशहरा उत्सव भी सीमित रूपरेखा के तहत ही किया जाएगा।
चंबा। डीसी राणा ने चंबा जिला के बतौर नए उपायुक्त अपना कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी डीसी राणा इससे पूर्व भी सहायक आयुक्त (विकास) एवं खंड विकास अधिकारी तीसा के अलावा एसडीएम भरमौर और एसडीएम डलहौजी के पदों पर भी सेवारत रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि चंबा जिला जोकि एस्पिरेशनल जिला भी है इसमें जिला के विकास के लिए पहले से शुरू विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा सरकार की योजनाओं और स्कीमों को आमजन तक पहुंचाना भी लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि चंबा जिला में पूर्व में रहे कार्यकाल के कारण जिला की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की समस्याओं से अवगत रहा हूं। चंबा जिला में कई ऐसी जल विद्युत परियोजनाएं हैं जो यह तो पूरी हो चुकी हैं या उनके निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। जिला में जल विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से निवेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को जुटाने की भी पूरी संभावनाएं मौजूद है। कोविड-19 के इस दौर में त्योहारों के सीजन के मद्देनजर उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस और उसको लेकर बरती जाने वाली एहतियातों को लेकर जागरूक किया जाएगा। डीसी राणा इससे पूर्व निदेशक पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीक के अलावा विशेष सचिव मुख्य मंत्री, राजस्व और आपदा प्रबंधन का दायित्व संभाल रहे थे।
ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि अंबुजा कंपनी के प्रबंधन वर्ग से गांव के लोगों को समस्या हो रही हैं जिसमें खाता, सुल्ली, रौडी, बटेड़, पछियुर, कुन, बागा आदि गांव के लोग अम्बुजा कंपनी की बसों की समय सारणी को लेकर लोग परेशान है क्योंकि पहले यह बस दिन में तीन बार इस रूट पर चलती थी लेकिन कोविड-19 के बाद यह बस रोक दी गई थी। जैसे ही लॉकडाउन खत्म हुआ बस शुरू तो कर दी लेकिन दो बार ही इस रूट पर चलाया जा रहा है। प्रेम केशव ने कहा कि यह बस का मामला कुछ समय पहले मीडिया में उठाया गया था जिस पर कम्पनी ने तुरन्त ही बस तो बहाल कर दी, पर तीन चक्कर लगाने के बजाय दो ही चक्कर लगा रही है। लोगों ने अंबुजा कंपनी से मांग की है कि बस को तीन से चार बार इस रुट पर चलाया जाए तो लोगों को बेहतर सुविधा होगी। प्रेम केशव ने कहा कि अंबुजा कंपनी प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया है कि बस पुराने समय सारणी के अनुसार बस को जल्द बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के लैंड विभाग से लाइटों की खराबी व कन्वेयर बेल्ट से गिरते पत्थर तथा रास्तों के किनारों पर गार्डियन लगाया जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो सके।
नौणी गांव का एक प्रतिनिधिमंडल बीडीसी मेंबर जगदीश ठाकुर की अगुवाई में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रमुख भूपेंद्र गांधी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने भूपेंद्र गांधी से अंबुजा फाउंडेशन के सौजन्य से निचली नौणी को निर्मित सड़क कि आजकल बरसात के मौसम के बाद बनी खस्ता हालत के सुधार करने हेतु अवगत करवाया।जगदीश ठाकुर ने कहा के अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के भूपेंद्र गांधी ने शीघ्र ही उस सड़क के गड्ढे भरने तथा उसकी मुरम्मत करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल जगदीश ठाकुर, नरेश ठाकुर, प्रेम, लक्ष्मीचंद, प्रेम केशव ने सड़क की मुरम्मत शीघ्र करवाने तथा धोबटन गांव की सड़क की रिपेयर अंबुजा के सौजन्य से करने हेतु एवं कोटला नुम्हाला सड़क निर्माण सीमेंट उपलब्ध करवाने हेतु एसीएफ का हार्दिक धन्यवाद किया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग डॉ हेडगेवार स्मारक समिति दाड़लाघाट तथा आरोग्य भारती दाड़लाघाट के सौजन्य से आईजीएमसी शिमला की ब्लड बैंक की टीम प्रमुख डॉ गुरुप्रीत के मार्गदर्शन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय दाड़लाघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वर्तमान के परिदृश्य में जब कोविड-19 कोरोना नामक इस महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे समय में समाज में चिकित्सा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने हेतु रक्त की आवश्यकता बनी रहती है और संघ का स्वंयसेवक तो समाज की आवश्यकता को सर्वोपरि मानते हुए समाज कार्य में हमेशा तत्पर रहता है। इस कारण दाड़लाघाट में एक रक्तदान शिविर आयोजन किया। राजेंद्र वर्मा ने कहा की दुनिया हर चीज का विकल्प मौजूद है लेकिन रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए ऐसे रक्तदान शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके। डॉ गुरप्रीत ने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो, वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा हो हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.2 हो वह रक्तदान कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में राजेन्द्र वर्मा ने रावमा विद्यालय दाड़लाघाट के उप-प्रधानाचार्य हंसराज, केन्द्र मुख्य अध्यापक प्राथमिक पाठशाला दाड़लाघाट कुलदीप चौहान, स्कूल प्रबन्धक कमेटी प्रधान हेमराज ठाकुर का रक्तदान शिविर में सहयोग के लिए धन्यवाद किया। राजेन्द्र वर्मा ने रक्तदान वीरों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। इस रक्तदान शिविर में समाचार लिखे जाने तक 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस ब्लड डोनेशन आयोजन में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से ब्लड बैंक के डॉक्टर्स डाॅ गुरुप्रीत, डॉ ज्योति, डॉ नवीन सूद, डॉ रोहित, डॉ लाल चंद, विभाग सेवा प्रमुख शिमला विभाग राजेन्द्र वर्मा, जिला कार्यालय व नगर व्यवस्था प्रमुख जिला दाड़लाघाट प्रदीप कुमार शर्मा, नगर कार्यवाह नगर दाड़लाघाट राजेन्द्र कपिल, अंकुश वर्मा, रजत भार्गव, विशाल, नगर प्रचारक दाड़लाघाट श्रीदेव, नगर विस्तारक हरीश वर्मा, सन्नी ठाकुर, अनु, दिनेश सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कुनिहार। जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की त्रेमासिक बैठक जिला सोलन के पट्टा महलोग में 31 अक्टूबर 2020 को सुबह 11 बजे महलोग पेंशनर्ज कार्यालय में रखी गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष केडी शर्मा करेंगे।वैश्विक करोंना महामारी के पश्चात करीब छह माह बाद यह बैठक हो रही है। डीडी कश्यप जिला प्रेस सचिव ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिला की सभी पेंशनर इकाइयों के प्रतिनिधियों को इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का आह्वाहन किया है, ताकि पेंशनरों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जा सके।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल को हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने से अर्की निर्वाचन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में अर्की आने पर पाल का अर्की भाजपा द्वारा गलोग, शालाघाट व अर्की विश्राम गृह में बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। अर्की भाजपा के मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने इस अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, संगठन मंत्री पवन राणा व जिला पालक राजीव सहजल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए खुशी का अवसर है कि 2017 के अर्की विस क्षेत्र के प्रत्याशी को यह दायित्व मिला तथा दायित्व मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की विजय सुनिश्चित है व 2022 में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह दायित्व मिलने पर अर्की का चहुमुखी विकास होगा और अर्की विधानसभा की सीट प्रदेश के संगठन व मुख्यमंत्री की झोली में डालेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रतन सिंह पाल ने अपनी इस नियुक्ति का श्रेय अर्की की जनता को दिया। उन्होंने सर्वप्रथम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अर्की की जनता व कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन की तरह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव विभाग में बहुत से कार्य करने को है तथा जमीनी स्तर पर किसानों बागवानों व कार्यकर्ताओं का जनता से संवाद है तथा कॉपरेटिव क्षेत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने हिमाचल में सीमेंट के दामों को लेकर कहा कि यह मुद्दा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।
कुनिहार। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोशियेशन कुनिहार के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने कहा कि जब भी किसी पुलिस पेंशनर्स का निधन होता है तो उसे भी एक फोजी पेंशनर्स की तरह अंतिम सम्मान विभाग द्वारा दिया जाना चाहिए, क्यूंकि जब भी किसी फोजी पेंशनर्स का निधन होता है तो फोजी अधिकारी उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर पुष्प चक्र अर्पित करके पीड़ित परिवार को कुछ राहत राशि भी प्रदान की जाती है। तनवर ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस पेंशनर्स ने भी अपनी जवानी के 35 से 40 वर्ष कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी सेवाए देश को दी है व चौबीस घंटे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खड़े रहे हैं। इतना ही नही उक्त मांग बारे एक मांग पत्र एसोशियेशन द्वारा देश के तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भी भेजा गया था जहां से प्रदेश सरकार को भी निर्देश दिए गए थे जिसकी प्रतिलिपि एसोशियेशन को भी सुचना हेतु प्राप्त हुई थी। इस प्रकार पुलिस महानिदेश शिमला से एक आदेश अगस्त 2015 को प्रदेश के सभी पुलिस अधिक्षको को जारी हुआ था कि जब भी किसी पुलिस पेंशनर्स का निधन होने की सुचना थाना में मिलेगी तो थाने के एस एच ओ स्वयं स्टाफ सहित उक्त पेंशनर्स के घर जाकर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर अंतिम सम्मान प्रदान करके पीड़ित परिवार को संवेदना प्रकट करेगा। धनीराम तनवर ने कहा कि बड़े ही खेद का विषय है कि इस प्रकार के जरुरी आदेशो को सीन एंड फ़ाइल करके खामोशी बस्ते में डाल दिया गया है, क्योकि जब भी पुलिस पेंशनर्स के निधन की सुचना थाना चौकी में दी जाती है तो वंहा से जवाब दिया जाता है कि इस प्रकार के आदेशो की उन्हें कोई जानकारी ही नहीं है जबकि एसोशियेशन द्वारा कुछ मांह पूर्व ही पुलिस मुख्यालय शिमला आई जी वेलफेयर के साथ हुई बैठक में भी यह विषय उठाया था। हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोशियेशन ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक से आग्रह करते हुए कहा कि उक्त आदेश कापी को ठाणे के नोटिस बोर्ड पर लगाने व् स्टेंडिंग आर्डर फाइल में रखने के आदेश दिए जाये ताकि पुलिस पेंशनर्स को भी इंसाफ मिले व् निधन होने पर पुलिस पेंशनर्स को भी फौजी की तरह अंतिम सम्मान मिल सके।
कुल्लू के भुंतर में एक दुखद हादसा पेश आया है। जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब दस किलोमीटर दूर भुंतर में दो युवतियों की व्यास में डूबने के कारण मौत हो गई है। दोनों युवतिओं की पहचान 22 वर्षीय अंजलि और 17 वर्षीय अनु के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बीती रात भुंतर थाना को जानकारी मिली थी कि राधा कृष्ण मंदिर भुंतर के नजदीक दो लड़कियां नदी में बह गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग कुल्लू को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुँच कर तुरंत छानबीन शुरू कर दी गई। इसके बाद 22 वर्षीय अंजलि की लाश देर रात को नदी के किनारे पाई गई। वहीं 17 वर्षीय अनु की लाश सुबह शाड़ाबाई के पास नदी के किनारे बरामद हुआ। शव को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
देवभूमि हिमाचल की पर्यटन नगरी मंडी के लड़-भड़ोल तहसील में सिमस नामक एक खूबसूरत स्थान है जहाँ एक अनोखा मंदिर स्थित है। कहते हैं की सिमसा देवी के इस चमत्कारी मंदिर में देवी निःसंतान महिलाओं की सूनी गोद भर देती है। देवी सिमसा को संतान-दात्री के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है की इस मंदिर फर्श पर सोने से ही महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। संतान प्राप्ति की इच्छुक महिलाएं दूर दूर से यहां देवी के दर्शनों के लिए आती हैं। नवरात्रों में यहां सलिन्दरा उत्सव मनाया जाता है, जिसका अर्थ है सपने आना। नवरात्रों में हिमाचल के पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से ऐसी सैकड़ों महिलाएं इस मंदिर की ओर रूख करती है जिनके संतान नहीं होती है। मान्यता के अनुसार यदि किसी महिला को अमरुद का फल मिलता है तो वे समझ ले कि लड़का होगा, परंतु अगर किसी को स्वप्न में भिन्डी मिलती है तो बेटी होने का आर्शिवाद मिला बताया जाता है। ये भी कहा गया है कि यदि किसी महिला को धातु, लकड़ी या पत्थर की बनी कोई वस्तु प्राप्त हो तो उसे समझ जाना चाहिए कि उसके संतान नहीं होगी। मात की कहानी एक दंपति जोड़े को संतान नही हो रही थी। कई डॉक्टर्स को दिखाने के बाद वो अपनी उम्मीद गवा बैठे थे। फिर किसी के द्वारा उन्हें सिमसा माता मन्दिर लड-भड़ोल की जानकारी मिली। वो दंपत्ति माता की सेवा में लग गए और सच्चे दिल से भक्ति करने लगे। माता की कृपा से उन्हें आठ साल बाद संतान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। संतान का सौभाग्य प्राप्त होने के बाद भे वो सच्चे दिल से माँ की भक्ति करते रहे। जब उनका पुत्र 1 साल का हो गया, तो वो सिमसा माता मंदिर लडभड़ोल में जातर(भेंट) चढ़ाने गए। इसके 1-2 दिन पश्चात सुबह के वक्त उस दंपत्ति के आँगन मे एक छोटी कन्या नंगे पैर भिक्षा मांगने आई। उस लड़की ने सिर्फ चीनी की कटोरी की मांग की और यह भी कहा कि मुझे पैसे नहीं चाहिए। पर रविंदर की माता नहीं मानी और जब उन्होंने पैसे देने के लिए अपना ट्रंक खोला तो पैसे गायब थे। उसकी जगह फ़ूल पड़े थे। पहले तो माता ने सोचा था कि यह कोई झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली लड़की है। पर बाद में उन्हें यह देख के आश्चर्य हुआ और उन्होंने यह बात घर के बाकी सदस्यों को बताई। घर के कुछ सदस्य बाहर निकले लड़की अभी भी आँगन में मौजूद थी। उन्होंने लड़की से पूछा कि आप कौन हो तो उस लड़की ने कहा कि में सिमसा हूं, लडभड़ोल से आई हूं। यह बात सुनकर सारे सदस्य हैरान हो गए। बाद में लड़की ने कहा कि जो आपके घर पुत्र हुआ उसके हाथों से मुझे पानी का एक लोटा दिलाओ। सारे सदस्य उस कन्या के चरणों में झुक गए। रविंदर ने अपने पुत्र के हाथों से जल का एक लोटा दिलाया। देवी ने कहा कि मैं आपकी सच्ची भक्ति से बड़ी प्रसन्न हूं। मैं आपके द्वारा दुखी लोगों और निसंतान दम्पतियों का कल्याण करूँगी इसलिए में आपके घर स्थान लेना चाहती हूँ। मझे अपने घर के किसी कमरे में ले चलो। रविंद्र जी उस कन्या को एक कमरे में ले गए। कन्या ने उन्हें अपने असली रूप में दर्शन दिए और वहाँ धरती पर हाथ रखा, जिससे धरती पर दरारे पड़ गई। बाद में माँ ने अपनी छोटी-2 दो उंगलियों से धरती को छुआ जिससे धरती पर उनके निशान आ गए जो आज भी वहां है और वहां उस धरती से माता की पिंडी उबर कर आई। बाद में माता सिमसा ने बताया कि मेरे इस स्थान में जो भी आएगा वो खाली हाथ नहीं लौटेगा और उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। इतना कहकर माता अंतर्ध्यान हो गई और पंडित रविंदर बेहोशी की हालत में चले गए। उसके बाद जैसे-जैसे लोगों को ये बाद पता चली लोग दूर दूर से माँ के दरबार में आने लगे।
मनाली के एक होटल में कुल्लू के एक 30 वर्षीया युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मनाली में एक युवक का शव फंदे पर मिला। युवक ने एक होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय रवि पुत्र कंगदू निवासी शाड़ाबाई तहसील भुंतर जिला कुल्लू का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी मनाली संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक देर रात सुचना मिली की मनाली के एक होटल में व्यक्ति ने फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल की दूसरी राजधानी कहे जाने वाले धर्मशाला शहर में नगर निगम के रोस्टर पर बवाल मच गया है। नए रोस्टर में ओबीसी को एक भी वार्ड में आरक्षण न दिए जाने से अन्य पिछड़ा वर्ग में भारी गुस्सा है। धर्मशाला उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी लडक़र भाजपा-कांग्रेस की नाक में दम करने वाले राकेश चौधरी ने इस रोस्टर को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि वह इस एक्ट के नियमों को भलि भांति समझते हैं। नियमों में ही नगर निगम में ओबीसी को आरक्षण नहीं रखा गया है। एक बड़े शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि यह नियम ओबीसी को नीचा दिखाने के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि ऐसे बेतुके नियम न बनाए जाएं, अन्यथा ओबीसी समुदाय संघर्ष पर मजबूर होगा। एक अन्य सवाल पर राकेश चौधरी ने कहा कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस को धर्मशाला में सुचारू न करवा पाना यहां के नुमांइंदों की कमी है। उन्होंने कहा कि सीयू कोई राजनीति का मसला नहीं है। यह हजारों छात्रों के भविष्य का मसला है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मोदी सरकार के मंत्री जावडेकर जदरांगल में सीयू का नींव पत्थर रख गए थे। उस समय उन्होंने बड़ी बातें कहीं थी, लेकिन इस मसले पर कुछ न हुआ। चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं को हिमाचल से सडक़ों के प्रोजेक्ट गंवाने के लिए भी जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गडकरी ने उस समय न जाने क्या क्या वादे किए थे, क्या प्रदेश सरकार के पास इन बातों का जवाब है क्या। इस दौरान उन्होने पासू में ओबीसी भवन और सब्जी मंडी का काम जानबूझ कर लटकाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई। स्मार्ट सिटी में नहीं हो रहे काम राकेश चौधरी ने कहा कि स्मार्ट सिटी में लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। नगर निगम में छोटे छोटे काम के लिए कई दिन लग रहे हैं। इसके अलावा शहर में लावारिस पशुओं की भरमार है। उन्होंने नगर निगम से पूछा कि आखिर वह क्यों इन पशुओं को गौसदन नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि धर्मशाला में चल रहे तमाम प्रोजेक्टों में तेजी लाई जाए।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने के अलावा ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है। जय राम ठाकुर ने पुलिस कर्मियों की सेवाओं की भी सराहना की, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं जो इस महामारी के संक्रमण के फैलने की रोकथाम करने में मील का पत्थर साबित हुई।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में शिमला पुलिस द्वारा कोविड-19 के प्रति सामाजिक जागरूकता के लिए तैयार कटआउट का अनावरण किया। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला और जिला पुलिस प्रशासन के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों ने अग्रणी योद्धाओं के रूप में कोविड-19 से लड़ने में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस दौरान पुलिस कर्मियों के मैत्रीपूर्ण व्यवहार से लोगों की पुलिस के प्रति सोच में भी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने घर और परिवार से दूर रहकर लोगों की सहायता करने में अह्म भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जब लोग त्यौहार और उत्सव मना रहे होते हैं, उस समय भी पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए डयूटी पर तैनात होते है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध जंग अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए जब तक इसके लिए दवाई नहीं बन जाती, तब तक हमें सर्तक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और साबुन से निरन्तर हाथ धोने को आदत बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों में परस्पर दूरी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना से जंग जीतने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कोविड-19 के विरूद्ध प्रधानमंत्री द्वारा जन आंदोलन की अपील में सहयोग देने का भी आग्रह किया। दत्तात्रेय ने मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया और कहा कि पुलिस युवाओं को मादक पदार्थों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। राज्यपाल ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
नाहन। श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर, नाहन में बुधवार को सितंबर माह के लिए सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का चयन किया गया। श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नाहन के नर्सिंग स्टाफ में कार्येरत करिश्मा एवं रूपाली को बेस्ट एम्प्लॉई ऑफ़ द मंथ के खि़ताब से नवाजा गया। रूपाली जहां बतौर जीडीए स्टाफ अपना कार्य बेहतरीन तरीके से कर रही हैं वही आपातकालीन वार्ड में करिश्मा बतौर नर्स दिन रात रोगियों की सेवा में लगी रही है। बीते माह जहां कोविड के मामले बढ़ते ही रहें ऐसे गंभीर हालात में भी दोनों ने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा दिखाई व दिन रात अस्पताल में तैनाती देती रही। बिना किसी भय के तहत दोनो निसंकोच कार्य में जुटी रही। अपनी व रोगियों की सुरक्षा के साथ-साथ अस्पताल के लिए प्रति जिम्मेदारी का बखूबी वहन किया गया जिसके चलते सितंबर माह में उत्कृष्ट कार्य करने पर दोनों को बुधवार को अस्पताल के वरिष्ठ ओर्थोपेडिक डॉ पीएसएन प्रसाद व डा निशा शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मोके पर रूपाली व करिश्मा ने मेयर बीटबॉयोटिक का धन्यवाद किया व अपने सभी सहयोगियों को प्रेरणा दी की वे भी आने वाले समय में अपना अच्छा प्रदर्शन दें और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी बनें। इस अवसर पर श्री साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नाहन के निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का खिताब प्राप्त करने पर रूपाली व करिश्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी कर्मचारी बड़ी निष्ठा से अपना कार्य कर रहें है। वह चाहते है अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी इसी प्रकार अपना कार्य लगन व निष्ठा से करते रहें व इसी प्रकार अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन देते रहें। उन्होंने कहा की व्यक्ति किसी भी कार्य से जुड़ा हो उसे अपने कर्म क्षेत्र के साथ हमेशा ईमानदारी बरतनी चाहिए यही एक सफल व्यक्ति का मूल मन्त्र है। इस मौके पर डा पीसए प्रसाद, डा अनिल विशोई, डा निशा शर्मा, डा सहिल परूथी, डा सुविधि परूथी, डा नफीसा, डा मनीषा, डा उपदेश, डा अनामिका भंडारी व डा तोषी चौधरी सहित अस्पताल के डीएमएस डा प्रमोद रेढू, प्रबंधन स्टाफ मोहित, ऐनम खान, लक्ष्य बंसल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
कुनिहार। एचडीएफसी बैंक कुनिहार की महिला कर्मचारी के सोमवार को कोरोना पोस्टिव आने के बाद आज एचडीएफसी बैंक कुनिहार में कार्यरत 4 कर्मचारी भी पॉजिटिव आए है। वहीं कुनिहार गांव के एक 53 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला कर्मचारी का बीते रविवार को कोरोना का टेस्ट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। आज बैंक के चार कर्मचारीयो की रिपोर्ट भी पोस्टिव आई है। बैंक को आगामी आदेशों तक प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।
अर्की। राजकीय महाविद्यालय अर्की के केंद्रीय छात्र संगठन की अध्यक्ष कुमारी दिव्या, संयुक्त सचिव मुकुल ठाकुर तथा सदस्य कुमारी कविता वर्मा, खेमचंद व प्रगति अंगिरस ने आज महाविद्यालय प्रशासन को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं 7770 रुपए की धनराशि एकत्रित कर महाविद्यालय विद्यार्थियों के कल्याण के लिए दान किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिलीप शर्मा तथा छात्र संगठन की अध्यक्ष कुमारी दिव्या ने इस आर्थिक सहयोग के लिए सभी छात्रों का आभार प्रकट किया और बताया कि यह राशि महाविद्यालय की कल्याणकारी गतिविधियों में प्रयोग की जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय में प्राध्यापक डॉ कुंवर दिनेश सिंह, डॉ मंजू लता तथा अधीक्षक चमनलाल रघुवंशी भी उपस्थित रहे।
अर्की विधानसभा क्षेत्र की दाड़लाघाट उप तहसील के अंतर्गत गांव कोलका की रहने वाली प्रियंका ठाकुर ने नीट में 607 अंक प्राप्त करके अर्की क्षेत्र, अपने गांव कोलका, अपने माता-पिता व अपने गुरुजनों का नाम रोशन किया। प्रियंका ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद स्कूल शिमला से हुई है। प्रियंका ठाकुर के पिता देवी चंद ठाकुर एचपीयू शिमला में एसओ के पद पर कार्यरत है। प्रियंका ठाकुर की माता गृहणी है। प्रियंका ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, अपने परिजनों, अपने गुरुजनों व अपनी कुल माता के आशीर्वाद को दिया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार उच्चतर शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार स्नातक स्तरीय प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2020 तक बढ़ा दी गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य जनेश कूपर ने बताया कि जो विद्यार्थी बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में प्रवेश लेना चाहते हैं एवं महाविद्यालय के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने किसी कारणवश अभी तक अपनी फीस जमा नहीं करवाई है, वे 31 अक्टूबर तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी https://bit.ly/gcd-admissions लिंक के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया संबंधी फॉर्म भर सकते हैं.यह लिंक महाविद्यालय के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है।


















































