जसवां परागपुर : रक्कड़ में होगी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
भारतीय जनता पार्टी ने विगत 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। इसमें पार्टी का लक्ष्य नए के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का नवीनीकरण करना है। इस विषय में कल यानी रविवार को सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गई है, जो रक्कड़ के जामला इन होटल में आयोजित की जायेगी और समय सुबह ठीक 10 बजे रखा गया है।
जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ सदस्य व जसवां परागपुर के पूर्व मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि इस बैठक में विशेष रूप से आई. टी. सैल से सुमित वालिया बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विषय पर जानकारी देंगे। विनोद शर्मा ने मीडिया के माध्यम से रक्कड़ 1, रक्कड़ 2, चौली व चमेटी गांव के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से समय पर होटल जामला इन में पहुँचने का आग्रह किया है।
