कुनिहार : 11 बीघा भूमि में मिलेगी हर तरह की सुविधाएं
कुनिहार। कुनिहार ब्लॉक में बनाए जाने वाली उप तहसील कार्यालय भवन को लेकर कुछ लोगों द्वारा इसके निर्माण पर उठाए गए सवाल निराधार है। यह बात आज कुनिहार लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हाटकोट तथा कोठी पंचायत के जन प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों की आयोजित बैठक में कही गई। बैठक में इसका पुरजोर विरोध किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि बीडीओ कार्यालय में भूमि का चयन जिला प्रशासन ने खुद किया है। यहां पर 11 बीघा भूमि है जिसमे से 2-5 बीघा भूमि इसके लिए चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा की उपरोक्त 5 बिस्वा में भवन बनेगा और बाकी पर पार्किंग की सुविधा होगी। मुख्य सड़क से विश्राम गृह के रास्ते को खोल कर सड़क को 12 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डुमेंहर साइड से आने वाले मुख्य बाज़ार वाली सड़क को भी पक्का किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जगह तीनो पंचायतो का केंद्र बिन्दु है।
बैठक में बीडीसी सीमा महंत, प्रधान हाटकोट पंचायत सुनीता ठाकुर, वार्ड मेम्बर नवनीत शर्मा, भूपेंदर कालिया, कमला देवी, पैन्शनर चेत राम तंवर, हेमचन्द ठाकुर, राजिंदर धीमान, ओम प्रकाश गर्ग, सुशिल शर्मा, गोपाल कृष्ण, जन कल्याण समित हाटकोट के प्रधान हंस राज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
