कुनिहार में व्यापार मंडल ने की पहल, लोगों को किया जा रहा जागरूक
प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों को देखते हुए जहां सरकार व प्रसासन गम्भीर है व लोगों को जागरूक करने सहित स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं को मुहैया करवा रहे हैं तो वंही व्यापार मण्डल कुनिहार भी कोरोना काल के आरम्भ से लेकर अभी तक लगातार लोगों को पोस्टरों पर लिखें स्लोगनों से जागरूक कर, बाजार में हर आने जाने वालों को जगह जगह सैनिटाइजर उपलब्ध करवा रहा है। कर्फ्यू के दौरान व्यापार मण्डल ने ज़रूरतमंदों को जहां राशन सहित अन्य जरूरी सामान उन तक पहुंचाया तो वन्ही व्यापार मण्डल ने लोगों को हजारों स्वयं निर्मित मास्क लोगों को वितरित किए जो अभी भी जारी है।
मण्डल प्रधान सुमित मित्तल, उप प्रधान नीरज ठाकुर,सचिव रोहित झांझी, विनोद अरोड़ा, योगेश मल्होत्रा, राकेश कालड़ा, वेद अटल, अनिल गर्ग, सुरेश जोशी, सूर्यांश, दीपक, जितेंद्र, प्रवीण, महेंद्र आदि व्यापारी आज कल पूरे बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर कोरोना से बचने का संदेश दे रहे हैं। साथ ही बाजार में कई जगह सैनिटाइजर लगवाए जा रहे हैं। लोग व्यापार मण्डल द्वारा किए जा रहे इन कार्यों की खूब प्रसंशा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि कुनिहार बाजार में खूब भीड़ रहती है और व्यापार मण्डल द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के प्रति यह कदम सराहनीय है।
सुमित मित्तल ने बताया कि पूरे प्रदेश सहित कुनिहार क्षेत्र में भी कुछ दिनों से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक होने की बहुत आवश्यकता है। हमे सरकार व प्रसासन के बताए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
