कुनिहार: दुर्गा माता मंदिर में श्रोताओं ने चौथे दिन की कथा का लिए आनंद
कुनिहार के समीप ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी के दुर्गामाता मन्दिर परिसर में 2 मार्च से चल रही 11 दिवसीय शिवमहापुराण कथा के चौथे दिन प्रशिद्ध कथा वाचक आचार्य शशांक कृष्ण कौशल ने कथा को आगे बढ़ाते हुए सती चरित्र व शिव विवाह का वर्णन किया। उन्होंने शिव विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भगवती पार्वती ने घोर तपस्या करने के पश्चात भगवान शिव को वर के रूप में प्राप्त किया। रुक्मणी कई रूपो में आई और हर रूप में नारायण का ही वरण किया। इस संसार मे जो व्यक्ति बिना नारायण के लक्ष्मी पाना चाहता है,उसे कभी लक्ष्मी नही मिलती। आचार्य ने गुरु की महिमा का ज्ञान भी भक्तों को दिया। मन्दिर कमेटी प्रधान श्र राम कौशल व सलाहकार डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि कथा में दिन प्रतिदिन श्रोताओं की संख्या बढ़ रही है। यह कथा 12 मार्च तक रहेगी कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहती है। उसके पश्चात 4 से 6 बजे तक भण्डारे का प्रशाद वितरित किया जाता है।
