स्वतंत्रता सेनानी को किया डीसी ने सम्मानित
भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी देवी राम मारवीं गांव मल्यावर के स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह को उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल व् एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया। बिलासपुर के डियारा सैक्टर में स्थित 95 वर्षीय देवी राम को उनके निवास स्थान पर जाकर उपायुक्त ने सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु के लिए शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर देवी राम के साथ उनकी धर्म पत्नी गीता शर्मा तथा सुपुत्री मंजु भी उपस्थित थी। स्वतंत्रता सेनानी देवी राम ने इस सम्मान के लिए सरकार का धन्यवाद किया तथा उन्होंने स्वच्छता व कोरोना महामारी से लड़ने के लिए सरकार के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर सरकार का सहयोग करने की अपील की। इसी प्रकार जिला की घुमारवीं तहसील के गांव मल्यावर निवासी स्वतंत्रता सेनानी भाग सिंह को भी एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने शाल भेंट कर राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर उनकी धर्म पत्नी गुलाबी देवी तथा उनके सपुत्र दिलीप सिंह, प्रकाश चन्द तथा प्रधान ग्रांम पंचायत मल्यावर मधुपाल भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति भवन दिल्ली में महामहिम राष्टपति महोदय द्वारा स्वतत्रता सेनानियों के सम्मान में होने वाले अतिथ्य समारोह का आयोजन कोविद-19 महामारी के दृष्टिगत नहीं करवाया जा सका तथा प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारियों एवं उप-मण्डलाधिरियों को स्वतंत्रता सेनानियों को उनके घरों में जाकर सम्मानित करने के आदेश दिये थे।
