जसवां परागपुर: मनोज कुमार पंजाब चुनावों में हुए जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त
( words)

विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
जसवां परागपुर विधानसभा से युवा कांग्रेसी नेता मनोज कुमार (सन्नी) को पंजाब चुनावो में जिला कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। पठानकोट जिला के जिम्मे पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्य्क्ष मनोज कुमार ने शीर्ष नेतृत्व ओर इंचार्ज पंजाब चुनाव कंट्रोल रूम एवं पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार गोकुल बुटेल का इस ताजपोशी पर धन्यवाद व्यक्त किया है। मनोज कुमार ने इस ताजपोशी पर प्रदेश अलकामन का धन्यवाद भी व्यक्त किया है।