जवाली : 300 से ज्यादा लोगों ने ज्वाईन की आम आदमी पार्टी
राजेश कतनौरिया। जवाली
जवाली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष निखिल महाजन ने बताया कि आम आदमी पार्टी के साथ आज एक ही दिन में अलग-अलग पंचायतों के लगभग 300 से ज्यादा लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र के लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से त्रस्त हो चुके हैं और लोगों का इन दोनों ही पार्टियों से मोह भंग हो चुका है और अब तीसरे विकल्प के रूप में लोगों को 'आप' में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जो कार्य दिल्ली सरकार में किए हैं, वह बहुत ही सराहनीय है। चाह शिक्षा के क्षेत्र में हो मोहल्ला क्लीनिंग या आम जनता के लिए मुफ्त बिजली महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए अनेकों सराहनीय कार्य किए हैं और अब हाल ही में पिछले दिनों पंजाब में हुए चुनावों में पंजाब की जनता ने पुरानी पार्टियों को दरकिनार करते हुए आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और अब 2022 में हिमाचल के अंदर भी बहुत बड़ा बदलाव आएगा और अब की बार हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का बनना तय है। हिमाचल के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है।
हिमाचल में अबकी बार आम आदमी पार्टी की सरकार निखिल महाजन ने कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है और बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है। इसलिए अब आम जनता ने बदलाव का मूड बना चुकी है और अब आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र जावली में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। निखिल महाजन ने आम जनता से अपील की है कि आज ही आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े अपने क्षेत्र और प्रदेश को एक नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना भरपूर योगदान दें। क्योंकि बहुत जल्द आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़े बदलाव के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।