किसानों के समर्थन में आगे आए 'माउंटेन हंक्स'
( words)
आज देश के साथ-साथ प्रदेश में भी किसानों के समर्थन में रैलियां निकली गईं। सोलन जिला में भी लोगों ने रैली निकाल कर किसानों का समर्थन किया। इस दौरान माउंटेन हंक्स ने भी इस रैली में भाग लिया और किसानों को अपना पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा की हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। किसान देश को अन्न प्रदान करने वाले अन्नदाता हैं। हम मांग करते हैं कि सरकार किसानों की मांगों को सुने और उनका समाधान करें।
बता दें माउंटेन हंक्स ग्रुप अक्सर समाजसेवा के कार्यों में योगदान देते हैं। कोरोना के दौरान भी इस ग्रुप ने समाजसेवा के कई कार्य किए। ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर गरीबों में खाना, कपडे अदि बाँटने के कार्यों में इन्होने अपना पूरा योगदान दिया।
