सामना में अक्षय कुमार पर तंज, मुंबई के अपमान को लेकर क्यों चुप रहे अक्षय
शिवसेना कंगना पर तीखे हमले अपने मुखपत्र सामना के जरिए लगातार कर रहा है। इस बार शिवसेना ने एक तीर से दो लोगों पर वार किया है। कंगना के साथ शिवसेना ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को भी आड़े हाथ लिया है। शिवसेना ने सामना में लिखा, 'महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को ग्रहण लगाने का प्रयास एक बार फिर शुरू हो गया है। ये ग्रहण ‘बाहरी’ लोग लगा रहे हैं। लेकिन इन्हें मजबूत बनाने के लिए परंपरा के अनुसार हमारे ही घर के भेदी आगे आए हैं। बीच के दौर में मुंबई को पाकिस्तान कहा गया।
सामना में अक्षय कुमार पर तंज कस्ते हुए कहा गया है कि अक्षय कुमार को मुंबई ने काफी कुछ दिया है। उन्होंने इस सपनों के शहर में अपार सफलता पाई है, लेकिन फिर भी उन्होंने कंगना के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। मुंबई का अपमान होता रहा लेकिन उन्होंने इसका विरोध नहीं किया। वे लिखते हैं- संपूर्ण नहीं, कम-से-कम आधे हिंदी फिल्म जगत को तो मुंबई के अपमान के विरोध में आगे आना ही चाहिए था। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में शिवसेना व कंगना के बीच तीखी नोक झोंक चली हुई है।