केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
( words)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल दौरे पर हैं। दोनों नेताओं ने शनिवार सुबह मनाली के घुड़दौड़ में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटा बात हुई और साथ नाश्ता किया। दोनों के बीच लंबी मंत्रणा हुई है। गडकरी आज परिवार सहित मणिकर्ण घूमने जाएंगे। खट्टर का अटल टनल जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से हरियाणा के प्रस्तावित सड़क मार्गों को लेकर चर्चा की। बातचीत करने के बाद मुख्यमंत्री खट्टर अटल टनल निहारने धुंधी गए, जबकि केंद्रीय मंत्री का काफिला दोपहर के समय मनाली के साथ लगते शनाग गांव की ओर रवाना हुआ।
