चंद्रयान 2 - 7 सितंबर को रात के 1 बजकर 40 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा
( words)
चंद्रयान 2 आज से ठीक 4 दिन बाद चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। इसके साथ ही ISRO दुनिया का पहली रिसर्च एजेंसी बन जाएगी, जिसने सफलतापूर्वक चन्द्रमा के इस अनछुए दक्षिणी ध्रुव पर स्पेस शटल लैंड करवाया हो। ये सिर्फ ISRO की ही नहीं, भारत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। भारत उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जिसने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग की हो। भारत से पहले अमेरिका, चीन और रूस ने ही सिर्फ सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंड किया है। चंद्रयान 2 के चांद की सतह पर लैंड करने की घटना पर दुनिया भर के वैज्ञानिकों की पैनी नजर है। Chandrayaan 2 - 7 सितंबर को रात के 1 बजकर 40 मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा।