महाराष्ट्र के 32 छात्रों ने किया नौणी विश्वविद्यालय के पुष्प विभाग का दौरा
( words)

नौणी विश्वविद्यालय के पुष्प विभाग मे डी. बी. एस कृषि विश्वविद्यालय डागपोली (महाराष्ट्र) के 32 छात्र छात्राओं के दल ने दौरा किया। डा. हर्षवर्धन तथा डा. परेश पोर्ट ने दल की अगवानी की। पुष्प विभाग नौणी के टेक्निकल एसिस्टेंट ग्रेड चमनलाल ने फूलों की विभिन्न किस्मों की जानकारी दी तथा भ्रमण कर्ता दल का अभिनन्दन किया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के अन्य विभागों का भी भ्रमण किया तथा शोध की विस्तृत जानकारी ली। नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विभिन्न क्षेत्रों मे शोध की जानकारी दी। इस बारे मे डा.परविंदर कौशल ने कहा कि ऐसे भ्रमण से विश्व विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी का अदान प्रदान होता है तथा शोध के बारे मे जानकारी मिलती है।