आज से शुरू होगा बजट पर मंथन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी बजट पूर्व बैठक
( words)
बुधवार 15 दिसंबर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पूर्व परामर्श बैठकें शुरू करने जा रही है। ये बैठक वर्चुअल तरीके से वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिये होगी। वित्त मंत्रालय के आधिकारिक ट्वीटर हैंडर से ट्विट कर ये जानकारी दी गई है। वित्त मंत्री के साथ पहली बजट पूर्व बैठक कृषि क्षेत्र से जुड़े एक्सपर्ट्स के साथ होगीऔर दूसरी बैठक एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स और जानकारों के साथ होगी। संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के चलते सभी बैठकें दोपहर बाद होंगी। इन सेक्टरों के एक्सपर्ट्स के साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारी भी इन बैठकों में वित्त मंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।
