हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने सीमेंट के दामों में की पांच रुपये की बढ़ोतरी
( words)
हिमाचल में सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। सीमेंट कंपनियों ने सभी तरह के सीमेंट के दाम बढ़ाकर महंगाई का झटका दिया है। सोमवार से सीमेंट कंपनियों ने दाम 5 से 10 रुपए प्रति बैग बढ़ा दिए हैं। सरिया के दाम भी पिछले तीन दिन में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सीमेंट और सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते घर बनाने वाले लोगों को झटका लगा है। सोमवार को बढ़े पांच रुपये को मिलाकर पिछले एक माह में सीमेंट के दामों में 15 से 20 रुपये का इजाफा हुआ है। एसीसी सुरक्षा सीमेंट के बैग का दाम अब 445 रुपये प्रति बैग हो गया है। एसीसी गोल्ड नाम से बिकने वाली सीमेंट अब 485 रुपये प्रति बैग हो गया है।
