किसान नेता ने मांगी माफी कहा " सभी शर्मिंदा है "
गणतंत्र दिवस के दौरान निकली ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर किसान नेता युद्धवीर सिंह ने माफी मांगी है। युद्धवीर ने कहा कि हिंसा के लिए वो सभी शर्मिंदा है। आंदोलन के दौरान जो भी हुआ वह बहुत ही अप्रिय घटना है। कोई भी आंदोलन तभी सफल होता है, जब दोनों ओर से सहयोग हो। युद्धवीर सिंह ने बताया कि मैं गाजीपुर बॉर्डर के पास था, जो उपद्रवी वहां घुसे उसमें हमारे लोग शामिल नहीं थे। किसान नेता बोले कि हम हिंसा को लेकर निंदा भी कर रहे हैं और इसके प्रायश्चित के लिए 30 जनवरी को एक दिवसीय उपवास भी करेंगे। दिल्ली पुलिस में भी हमारे ही भाई है, ऐसे में उनके साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ उसके लिया हम बेहद शर्मिंदा है और पुलिस जवानों से माफ़ी मांगते है। बता दें कि ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा के बाद ही किसान संगठनों ने अब एक फरवरी को निकलने वाले संसद मार्च को रद्द कर दिया है, जबकि 30 जनवरी को उपवास रखने की बात कही है। दिल्ली पुलिस हिंसा को लेकर लगातार एक्शन ले रही है और अबतक दर्जनों एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
