हरिद्वार से लौट रही एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 49 यात्री थे सवार
( words)
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में देर रात बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर घायल हो गया, जबकि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है। यह हादसा चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब में अग्रसेन चौक पर हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ जब देहरादून से एचआरटीसी की बस चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। अचानक पांवटा साहिब के अग्रसेन चौक के समीप दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक भाग गया।
गनीमत रही कि इस टक्कर में अन्य सवारियों को ज्यादा चोटें नहीं आईं, लेकिन कुछ देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। आसपास के लोग इकट्ठा हुए और जाम खुलवाया। घायल बस ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।
