पश्चिम बंगाल में NIA के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, एक आतंकी गिरफ्तार
( words)
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एनआईए ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए के दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुभासग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। आतंकी के पास से फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जब्त किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। एनआईए पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह कब और कैसे भारत में घुसा। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध के पास से आतंकवादी संगठन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
