विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में हवा से बातें करने दुनियाभर से पहुंचते है लोग
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। बीर हिमाचल प्रदेश के जोगिन्दरनगर के साथ लगता एक छोटा सा कस्बा है । बीर-बिलिंग साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के शहर के रूप में काफी प्रसिद्ध है। बता दें कि बीर को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है और यह शहर हर साल वर्ल्ड पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी भी करता है। यहां पर पैराग्लाइडिंग के लिए टेक-ऑफ साइट को बिलिंग कहा जाता है और लैंडिंग साइट बीर है, जिसकी कुल ऊंचाई परिवर्तन लगभग 800 मीटर है। पैराग्लाइडिंग के अलावा बीर शहर आध्यात्मिक अध्ययन और मैडिटेशन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। बीर- बिलिंग मुख्य रूप से पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध है जो हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। पैराग्लाइडिंग के लिए एक सही जगह होने की वजह से मार्च से नवंबर तक के महीनों में हजारों पर्यटकों यहां पैराग्लाइडिंग के लिए आते हैं।
इस जगह के खूबसूरत पहाड़, हरियाली, मौसम के साथ यहां का शांत वातावरण पैराग्लाइडिंग के लिए अनुकूल है। बता दें कि पैराग्लाइडिंग की बीर टेक-ऑफ साइट है और बिलिंग, बीर लगभग 14 किमी की दूरी पर स्थित है, जो लैंडिंग साइट है। पैराग्लाइडिंग विश्व कप भारत में पहली बार साल 2015 में बीर-बिलिंग में हुआ था। बीर-बिलिंग अपने पैराग्लाइडिंग अनुभवों के लिए देश के लोगों के साथ-साथ साथ विदेशियों के साथ भी उतना ही प्रसिद्ध है। बीर बिलिंग की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के महीनों के दौरान यानी ग्रीष्मकाल का होता है। मानसून के मौसम में यहां भारी वर्षा होती है और भूस्खलन का खतरा हो सकता है और सर्दियां तापमान के साथ शून्य तक गिर सकता है। अक्टूबर और नवंबर शरद ऋतु और मार्च से मई तक पैराग्लाइडिंग के लिए सही महीने हैं। बीर की यात्रा करने के लिए मार्च से जून तक और सितंबर के अंत से नवंबर तक का समय सबसे अच्छा है।
तिब्बती कॉलोनी बेहद मशहूर
बीड़ में तिब्बती कॉलोनी भी है जो कि बेहद मशहूर है। दुनियाभर से यहां बौद्ध भिक्षु आते हैं। यह कॉलोनी 1962 में बसी। उस वक्त चीन के आक्रमण से भयभीत तिब्बती शरणार्थियों ने यहां शरण ली। बीड़ बिलिंग आने वाले लोग इस इस तिब्बती कॉलोनी को देखने जरूर जाते है । इसके अलावा कांगड़ा से यहां जाने के लिए जीप का रूट भी बेहद शानदार अनुभव से गुजरने वाला है।
खाने के कई विकल्प
बीर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के नाते, अपने पर्यटकों के लिए खाने के कई विकल्पों को प्रस्तुत करता है। इस शहर में भारतीय और महाद्वीपों के प्रसिद्ध भोजन दोनों का स्वाद ले सकते हैं। यह क्षेत्र एक प्रमुख तिब्बती बस्ती भी है। इसलिए, यहां का भोजन भी तिब्बती व्यंजनों से प्रभावित है और मोमोज जैसी लोकप्रिय चीजें यहां आसानी से उपलब्ध हैं। हिमाचली भोजन काफी सरल और साधारण है, लेकिन इसमें कुछ विशिष्ट व्यंजन हैं, जो लगभग राज्य में हर जगह उपलब्ध हैं। यहां के पारंपरिक व्यंजनों में भटूरे, पटरोडु, वड़ा, सत्तू, जट्टू (लाल चावल) आदि भोजन आसानी से मिल जाता है।
1984 में अस्तित्व में आई थी साइट
बिलिंग घाटी रोमांचक खेलों के लिए वर्ष 1984 में अस्तित्व में आई थी। उस समय घाटी से केवल हैंगग्लाइडिंग शुरू हुई थी। उस दौरान यहां हैंगग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाई गई थी। वर्ष 1992 में पहली बार पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी गई थी। विदेशी पायलट ब्रूस मिल्स ने यहां पैराग्लाइडिंग का सिलसिला शुरू किया था तथा स्थानीय युवाओं को इसका प्रशिक्षण दिया था।
छह बार प्री व एक बार हो चुका वर्ल्ड कप
बिलिंग घाटी में छह बार पैराग्लाइडिंग प्री वर्ल्ड कप का आयोजन हो चुका है। वर्ष 2015 में पहली बार देश के पहले पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का आयोजन यहां हुआ था। यहां इटली के बाद विश्व की दूसरी बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट है। यहां से दो सौ किमी तक उड़ान की सुविधा है। बिलिंग घाटी में देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से लोग पैराग्लाइडिंग करने के लिए पहुंचते है , इस घाटी में पैराग्लाइडिंग साइड शुरू होने के बाद यहां के लोगों की आमदनी भी काफी बढ़ गई है।
