अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए आनी में लोग कर रहे बढ़-चढ़ कर दान
विश्व की सबसे बड़ी धरोहर राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो चुका है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल शासन में ऐतिहासिक हिन्दू धर्म की जीत हुई है, साथ ही रात दिन राम मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। भारत देश के सभी लोग राम मंदिर निर्माण के लिए भरपूर योगदान दे रहे है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के देश व प्रदेश के हर गाँव से एक एक रुपये एकत्र करके राम मंदिर कमेटी को भेज रहे है। वहीं 10 फरवरी को आनी से राम मंदिर निर्माण के लिए 4 लाख रुपये भेजे।
आनी के आर एस एस कार्यलय के प्रभारी राजीव ने बताया कि आनी विधानसभा क्षेत्र के हर पंचायत और गाँव से भी योगदान दिया जा रहा है बुधवार को मुरलीधर बटाला गाँव के स्वयं सेवी खेमराज शर्मा ने 11 हजार की राशि निधि प्रभारी शिक्षक कर्मचंद को सोपी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ब्लॉक आनी निधि प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि आनी खंड की 37 ग्राम पंचायतों से राम मंदिर निर्माण के लिए राशि एकत्र कर रहे है। अब तक आनी से 4 लाख रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए बैंक द्वारा राशि भेजी गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए डावेराम शर्मा, सुजवी,पूर्ण चंद खनेवी, भूमिराम शर्मा,फकीरचंद गोस्वामी,अशोक कुमार,पुनीत शर्मा, और ग्राम पंचायत बटाला के प्रधान,उप प्रधान सहित पंचायत सदस्यों ने अपना योगदान दिया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आउटर सिराज की जनता से आग्रह किया है कि अपनी नेक कमाई से राम मंदिर निर्माण के लिए योगदान दे।