हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरुप शर्मा का निधन, दिल्ली आवास में फंदे से लटका मिला शव
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मौत की खबर से सत्ता के गलियारों में सनसनी मच गई है। उन्होंने दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के कारण आज होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सांसद के एक स्टाफ ने सुबह करीब 8.30 बजे जानकारी दी कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। घटना स्थल पर जब अधिकारी पहुंचे तो उनका कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजे को तोड़कर खोला गया को उनका शव फंदे से लटका मिला। सांसद दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रही है। फिलहाल उनकी खुदकुशी के कारण का पता नहीं चला है।
गौरतलब है कि रामस्वरूप शर्मा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हॉट सीट मंडी से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और वो दूसरी बार बड़े मार्जन से जीतकर संसद पहुंच थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को करीब चार लाख मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। यह मंडी संसदीय क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत रही है।