शिमला : एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने लगाया रक्तदान
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
आज नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा शिमला रिज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर स्व. सुरेश गौतम की याद में अर्धसैनिक बलों को समर्पित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि कर्मचारी संगठन द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह रक्तदान शिविर राज्य स्तरीय शिमला में किया गया। रक्तदान शिविर में प्रदेश के विभिन्न कोनों से कर्मचारियों ने 100 यूनिट रक्तदान किया। हालांकि बहुत सारे कर्मचारी बिना रक्तदान किए वापस लौटे। क्योंकि आईजीएमसी से आई टीम द्वारा 100 यूनिट ब्लड ही लिया गया। प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि यहां लगभग 600 कर्मचारी ब्लड डोनेशन के लिए आए थे, लेकिन शिमला और प्रदेश के लगभग सभी ब्लड बैंक में ब्लड बहुत अधिक मात्रा में पड़ा है, जिस कारण सभी ब्लड बैंक द्वारा रक्त लेने से मना किया गया।
संगठन द्वारा सभी ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट करने के लिए संपर्क किया गया था। उन्होंने आईजीएमसी से आए स्टाफ का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कर्मचारी हमेशा सामाजिक गतिविधियों में भी आगे रहे हैं। हालांकि संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए बना है, जिसके लिए संगठन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ समाज के विभिन्न लोगों की आर्थिक सहायता करना, कोविड-19 के समय संगठन द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 2400000 की आर्थिक सहायता दी गई। विभिन्न ब्लड डोनेशन कैंप लगाए गए, कई तरह के सामाजिक कार्यक्रम संगठन द्वारा किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का हर एक कर्मचारी हमेशा सेवा भावना के साथ कार्य करता है, जिसके लिए पूरा संगठन एकजुट होकर करता है।
इस मौके पर इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरव वैद, कोषाध्यक्ष शशि पाल शर्मा, संविधान पर्यवेक्षक श्यामलाल गौतम, मुख्य प्रवक्ता नित्यानंद, अनिरुद्ध गुलेरिया, जावेद इकबाल, उपाध्यक्ष बलदेव बिष्ट, दीपक ओझा, सचिव निर्मल राज, अतिरिक्त महासचिव अंकुर शर्मा, संगठन सचिव घनश्याम, आईटी सेल प्रभारी संदीप चंदेल, कानूनी सलाहकार विद्यासागर, रिटायर्ड प्रोफेसर कन्हैया लाल सैनी, डॉ ब्रह्मी, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, अलका गिल, चंबा के अध्यक्ष सुनील जरियाल, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजिद्र मन्हास, जिला हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला बिलासपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्धन, जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज, जिला शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा, जिला सोलन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला किन्नौर के वीरेंद्र जिंटो, महासचिव मोती नेगी, जिला शिमला के महासचिव नारायण हिमराल, विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, विनीत सोंगखला, राकेश रिंकू ठाकुर, अमरदेव, उत्तम ठाकुर, भवारना ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप, पालमपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव शर्मा, देहा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, महिला विंग संगठन सचिव पूजा सभरवाल, जिला शिमला महिला विंग अध्यक्ष सुनीता मेहता, महिला विंग जिला मंडी अध्यक्ष मंजुला बर्मा, उर्मिला कुमारी, ममता, जिला सिरमौर से राजेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, चंद्रमणि, धर्म सिंह, देवराज, जिला लाहौल स्पीति से नीमराज, रिवालसर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण यादव, रजनीश ठाकुर, उमा चंद भंडारी व धर्मपाल इत्यादि कर्मचारी उपस्थित रहे।
