शिमला मंडल कार्यालय में 29 दिसंबर को होगी पेंशन अदालत
( words)
प्रवर अधीक्षक डाकघर, शिमला मंडल द्वारा सूचित किया जाता है कि शिमला मण्डल कार्यालय में पैंशन अदालत दिनांक 29 दिसंबर को आयोजित होनी निश्चित हुई है। इस दिन अदालत डाक पैंशन भोगियों, फेमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनेगी। यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर, शिमला मंडल - 171001 को 26 दिसंबर तक अवश्य भेजें।
